वाराणसी में मंगलवार शाम पारिवारिक कलह से परेशान होकर विवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है। मृतका के पिता ने ससुरालपक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस मृतका के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 

वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में मंगलवार शाम 30 साल की एक युवती ने संदिग्ध परिस्थिति में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि पारिवारिक कलह से परेशान होकर महिला ने यह कदम उठाया है। विवाहिता का एक पांच साल का बेटा भी है। वहीं मृतक महिला के पिता ने ससुरालपक्ष पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। यह घटना वाराणसी के लोहता थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव की है। युवती की शादी पांच साल पहले हुई थी। बेटे के इलाज को लेकर अक्सर ससुरालवालों से उसका विवाद होता था। जिससे परेशान महिला ने नाइनोल की रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बेटे की आखों के ऑपरेशन को लेकर होता था विवाद
मृतका रेखा के बेटे को मोतियाबिंद है और उसे दोनों आंख से दिखाई नहीं देता है। जानकारी के मुताबिक, आंख के ऑपरेशन के लिए डॉक्टरों ने दो लाख का खर्चा बताया था। रेखा इसी भी हालत में अपने बेटे की आंखों का ऑपरेशन कराना चाहती थी। उसका पति सुभाष पटेल राजगीर का काम करता है। पति सुभाष पटेल भी अपने हिस्से की जमीन बेचकर बेटे की आखों का ऑपरेशन करवाना चाहता था। जमीन बेचने को लेकर सुभाष और उसके चारों भाइयों में अक्सर झगड़ा होता रहता था। पिता का आरोप है कि ससुराल पक्ष ने मिलकर उनकी बेटी की हत्या कर दी है।

पिता ने ससुरालपक्ष पर लगाया हत्या का आरोप
रेखा के पिता प्रदीप पटेल ने पुलिस को बताया कि जिस टीन के कमरे में ससुराल के लोग फांसी लगाने की बात कह रहे हैं। उस कमरे की ऊँचाई छः फीट है। इसके अलावा रेखा के होठ और हाथ के दोनों पंजों से खून गिरा है। फांसी लगाने पर ऐसे निशान कैसे आ सकते हैं। रेखा के गले में रस्सी का भी कोई निशान नहीं मिला है। उसके ससुराल वालों ने पुलिस को सूचना देने से पहले ही शव को उतार कर जमीन पर रख दिया था। मृतका के पिता ने थाने में ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। वहीं पुलिस पिता की तहरीर के आधार पर रेखा के पति सुभाष को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

वाराणसी: रक्षाबंधन पर घर नहीं आई बेटी तो परिजनों ने की तलाश, प्रेमी, गर्भपात और मौत का यह खौफनाक सच आया सामने