पुलिस ने मनचले से पूछताछ की तो पता चला कि उसका नाम सोनू प्रजापति है, जो जद्दू मंडी का रहने वाला है। जांच में पता चला कि सोनू हिस्ट्रीशीटर है और उस पर पहले से ही 5 मुकदमे दर्ज हैं।

वाराणसी (Uttar Pradesh) । एक मनचला पूरे वैलेंटाइन वीक में छात्रा का पीछा करता था। लेकिन, गुरुवार को मौका मिलने पर बीच सड़क पर उसकी मांग में सिंदूर भर दिया। हालांकि पुलिस ने उसे पकड़ा तो वो हिस्ट्रीशीटर निकला। यह घटना लक्सा थाना क्षेत्र के गुरुबाग इलाके की है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह है पूरा मामला
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक छात्रा सुबह गुरुबाग इलाके से गुजर रही थी। इतने में एक मनचला उसे पहले बीच सड़क पर रोका और उसके बाद जबरदस्ती उसकी मांग भर दी। घबराई छात्रा के चिल्लाने पर वहां मौजूद लोगों ने मनचले को पकड़ा, पहले तो उसकी जमकर पिटाई की, फिर पुलिस को सौंप दिया।

युवक पर दर्ज है पांच केस
पुलिस ने मनचले से पूछताछ की तो पता चला कि उसका नाम सोनू प्रजापति है, जो जद्दू मंडी का रहने वाला है। जांच में पता चला कि सोनू हिस्ट्रीशीटर है और उस पर पहले से ही 5 मुकदमे दर्ज हैं।

छात्रा ने सुनाई ये कहानी
छात्रा ने बताया कि मनचला सोनू रोज उसे तंग कर रहा था। पूरे वेलेंटाइन वीक उसका पीछा करता रहा। छात्रा की मां की तहरीर पर हिस्ट्रीशीटर सोनू के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है और उसे जेल भेज जा रहा है।