नागरिकता कानून के खिलाफ दिल्ली में 45 दिन से चल रहे प्रदर्शन को लेकर विश्व हिन्दू परिषद की नेता साध्वी प्राची ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा, पीएम मोदी ने जिन महिलाओं को तीन तलाक के अभिशाप से छुटकारा दिलाया, वही 500 रुपए के लिए इतनी ठंड में धरने पर बैठी हैं। ये कौम कभी भी हिन्दुस्तान की वफादार नहीं हो सकती।

बरेली (Uttar Pradesh). नागरिकता कानून के खिलाफ दिल्ली में 45 दिन से चल रहे प्रदर्शन को लेकर विश्व हिन्दू परिषद की नेता साध्वी प्राची ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा, पीएम मोदी ने जिन महिलाओं को तीन तलाक के अभिशाप से छुटकारा दिलाया, वही 500 रुपए के लिए इतनी ठंड में धरने पर बैठी हैं। ये कौम कभी भी हिन्दुस्तान की वफादार नहीं हो सकती।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ऐसे लोगों को फांसी दे देनी चाहिए
उन्होंने कहा, शाहीन बाग में प्रदर्शन करने वाले खाते तो हिंदुस्तान का हैं लेकिन इनका दिल कहीं और होता है। ये कभी भी देश हित में खड़े नहीं हो सकते। कुरान में तो सूर्यास्त के बाद मुस्लिम महिलाओं का घर से निकलना हराम है। मैं तो कहती हूं कि हिंदुस्तान के टुकड़े करने की बात करने वालों को फांसी दे देनी चाहिए।

जब तक काला कानून नहीं हटेगा, शाहीन बाग से नहीं हटेंगी महिलाएं
शाहीन बाग में बीते 45 दिन से महिलाएं नागरिकता कानून और एनआरसी के खिलाफ धरने पर बैठी हैं। प्रदर्शन की कमान 30 से 50 महिलाओं के समूह पर है। इनका कहना है कि जब तक काला कानून (नागरिकता कानून) नहीं हटेगा, वो वहां से नहीं हटेंगी।