पुलिस अधीक्षक श्रीपति मिश्रा ने कहा है कि जमीन को लेकर एक परिवार में विवाद हुआ था। कुछ महिलाओं को चोटें आईं। जिन लोगों ने महिलाओं के साथ मारपीट की, उन्हें हिरासत में ले लिया गया है। शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

देवरिया ( Uttar Pradesh) । पुरुषों द्वारा महिलाओं के साथ मारपीट किए जाने का वीडियो वायरल और फोटो वायरल हो रहा है, जो शर्मसार करने वाला है। इस फोटो और वीडियो में महिला चीख रही थी, पुरूष उसके हाथ और पकड़कर घसीट रहे थे, जबकि अन्य लोग उसकी पिटाई कर रहे थे। इस दौरान महिला की साड़ी खुल रही थी। हालांकि वीडियो और फोटो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। यह घटना लार थाना क्षेत्र के मथिला उपाध्याय गांव की है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह है पूरा मामला
कुछ पुरुष लार थाना क्षेत्र के मथिला उपाध्याय गांव में दो महिलाओं की पिटाई कर रहे थे, जिसका किसी ने वीडियो और फोटो बनाकर वायरल कर दिया। इस फोटो में पुरूष महिलाओं को घसीट-घसीटकर पिटाई करते देखे जा रहे हैं।

एसपी ने कही ये बातें
पुलिस अधीक्षक (एसपी) श्रीपति मिश्रा ने कहा है कि जमीन को लेकर एक परिवार में विवाद हुआ था। कुछ महिलाओं को चोटें आईं। जिन लोगों ने महिलाओं के साथ मारपीट की, उन्हें हिरासत में ले लिया गया है। शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।