भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनय कटियार शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। वहां उन्होंने रामलला के दर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि रामलला का दर्शन करके काफी सुखद अनुभूति मिल रही है

अयोध्या(Uttar Pradesh ). भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनय कटियार शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। वहां उन्होंने रामलला के दर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि रामलला का दर्शन करके काफी सुखद अनुभूति मिल रही है। उन्होंने कहा कि अब दिन आ गया है कि राम मंदिर को भव्यता और दिव्यता देने का जल्द से जल्द राम जन्म भूमि का ट्रस्ट बन जाए। उन्होंने बताया कि राम जन्म भूमि का मार्ग भी दूसरी जगह से होगा और इस जंजाल से जाल से मुक्ति मिल जाएगी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पुराने ट्रस्ट में थोड़ा बदलाव करके बनेगा नया ट्रस्ट 
विनय कटियार ने कहा कि राम मंदिर के लिए पहले से ही एक ट्रस्ट काम का रहा है। उसी ट्रस्ट में थोड़ा बहुत बदलाव करके नया ट्रस्ट बनाया जाएगा। जिसके बाद राम मंदिर का निर्माण शुरू हो जाएगा। दर्शन पूजन हो रहा है, निर्माण होने में समय लगता है। कब तक राम मंदिर बन कर पूरा होगा यह तो रामलला जानें। सोमनाथ की तर्ज पर ऐतिहासिक राम मंदिर बनेगा। 

 ट्रस्ट में सदस्यों की संख्या पर प्रधानमंत्री का विशेषाधिकार 
वरिष्ठ बीजेपी नेता विनय कटियार ने बताया कि राम जन्म भूमि के लिए ट्रस्ट जो बनेगा, वह अच्छा होगा और बढ़िया बनेगा। जो ट्रस्ट पहले से है और अभी भी काम कर रहा है, उसी में थोड़ा सा बदलाव करके नया सरकारी ट्रस्ट बन जाएगा। फिर काम शुरू हो जाएगा। वहीं ट्रस्ट में सदस्यों की संख्या के सवाल पर उन्होंने कहा कि ये प्रधानमंत्री का विशेषाधिकार है।