खबर मिलने पर संगम पैलेस पर डायल 100 पहुंची, लेकिन उसके बाद भी अंदर से गेट नहीं खोला। इसके बाद में फोन कर पुलिस फोर्स बुलाया, तब गेट खुल सका। साथ 15 दिन में शादी में खर्च धनराशि को लौटाने की सहमति पर दोनों पक्षों में समझौता हुआ।

आगरा ( Uttar Pradesh)। शादी में दुल्हन ने दहेज लोभियों को सबक सिखाने के लिए वरमाला ही फेंक दिया। यह देख पहले तो घराती-बाराती हैरान हो गए। अगले ही पल दुल्हन की बातें सुनकर समझ गए और बारातियों को बंधक बना लिया। आरोप है कि शादी तय होने के समय से लेकर वरमाला कार्यक्रम तक बाराती पक्ष दहेज के रूप में महंगी बाइक की डिमांड कर रहे थे। हालांकि काफी देर बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने बारातियों को मुक्त कराया। वहीं, दुल्हन के पिता ने कहा कि मुझे अपनी बेटी पर गर्व है, जिसने दहेज लोभी परिवार में न जाने का फैसला लिया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दहेज में चाहिए थी महंगी बाइक
13 जनवरी को दुल्हन के परिजन दिल्ली के मंगोलपुरी गए थे। वहां पर लड़के ने महंगी बाइक की डिमांड की थी। इसे लेकर कन्या पक्ष ने हाथ खड़े कर लिए, जिसे लेकर विवाद इतना हुआ था कि दुल्हन के पिता सहित कई रिश्तेदार खाना खाकर भी नहीं आए। इसके बाद में बारात के दौरान भी लेनदेन को लेकर विवाद हुआ तो दुल्हन ने इतना बड़ा फैसला ले लिया।

दिल्ली से आई थी बारात
कासगंज में गंजडुंडवारा के संगम पैलेस में शनिवार की रात दिल्ली के मंगोलपुरी से बारात आई थी। बताया जाता है कि दहेज को लेकर फिर से वर पक्ष से कहासुनी हो गई, जो दुल्हन को नागवार गुजरी। इसके चलते वरमाला का कार्यक्रम भी लेट हो गया। दो बजे करीब वरमाला शुरू हुई तो स्टेज पर पहुंची दुल्हन ने वरमाला को फेंकते हुए शादी से इनकार कर दिया।

इस तरह खोला मैरेज हाल का गेट
खबर मिलने पर संगम पैलेस पर डायल 100 पहुंची, लेकिन उसके बाद भी अंदर से गेट नहीं खोला। इसके बाद में फोन कर पुलिस फोर्स बुलाया, तब गेट खुल सका। साथ 15 दिन में शादी में खर्च धनराशि को लौटाने की सहमति पर दोनों पक्षों में समझौता हुआ। इसके बाद बारातियों को मुक्त कराया।