एक पत्नी ने प्रेमी के साथ रहने के लिए उसको अपने गहने और नकदी देकर पति की हत्या करवा दी, लेकिन कहते हैं न  कि इश्क और मुश्क छुपाए नही छुपते हैं और आखिरकार पुलिस ने प्रेमी और उसके साथियो को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया।

 ताजनगरी आगरा के थाना बाह क्षेत्र में एक पत्नी ने प्रेमी के साथ रहने के लिए उसको अपने गहने और नकदी देकर पति की हत्या करवा दी, लेकिन कहते हैं न कि इश्क और मुश्क छुपाए नही छुपते हैं और आखिरकार पुलिस ने प्रेमी और उसके साथियो को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया। तीन माह के बाद पुलिस ने उनकी निशानदेही पर मृतक पति के कंकाल में तब्दील शव को बरामद कर लिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जानकारी के मुताबिक बीती 30 मार्च को सिद्धनाथ ने 27 मार्च से अपने चचेरे भाई रामप्रकाश के सब्जी मंडी से गुम होने की तहरीर दी थी। परिजनों ने सत्यपाल की पत्नी सर्वेश और उसके प्रेमी विजय पर शक जताया था। पुलिस जांच कर रही थी और इसी बीच उसने पिनाहट क्षेत्र के फरेरा चौराहे से विजय को गिरफ्तार कर लिया। 

पुलिस की पूछताछ में विजय ने बताया कि सर्वेश के कहने पर उसने अपने दोस्त शैंकी, विपिन और छत्रपाल को अपने साथ शामिल किया और इसके लिए सर्वेश ने उन्हें देने के लिए पचास हजार रुपए और गहने दिए थे। उन लोगो ने बहाने से सत्यपाल को बीहड़ो में ले जाकर उसकी गला दबा कर हत्या कर दी थी। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने कंकाल बरामद किया और परिजनों ने कपड़े और जूते के आधार पर कंकाल के सत्यपाल का होने की पुष्टि की। इसके बाद पुलिस ने दबिश देकर शैंकी और विपिन को गिरफ्तार कर लिया, जबकि छत्रपाल अभी फरार है।