उत्तप प्रदेश के औरैया जिले में  एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने पहले तो पत्नी की हत्या कर दी। फिर पूरी रात उसकी लाश को गोद में रख रोता रहा।


उत्तर प्रदेश/ गुजरात. कहते हैं कि पति-पत्नी का रिश्ता सात जन्मों का होता है। लेकिन कभी सोचा है कि एक दिन इस रिश्ते में इतनी बड़ी दरार पड़ जाए कि वह एक-दूसरे का कत्ल करने पर उतर आएं। उत्तप प्रदेश के औरैया जिले में ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने पहले तो पत्नी की हत्या कर दी। फिर पूरी रात उसकी लाश को गोद में रख रोता रहा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पिता ने अपने ही बेटे को कर दिया अनाथ
दरअसल, यह मामला औरेय्या जिले का है, जहां देशराज नाम के शख्स ने पत्नी उमा की हत्या कर अपने ही चार के बेटे के सिर से मां का साया छीन लिया। हालांकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जहां उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया, फिलहाल पुलिस उससे हत्या करने की पीछे की वजह का पता लगा रही है। 

पत्नी के कत्ल के लिए ऑफिस से छुट्टी लेकर आया
बता दें कि देशराज गुजरात में एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। वह संडे के दिन वहां से छुट्टी लेकर अपने घर यूपी आया हुआ था। जहां उसने देर रात तक शराब पी फिर पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी को इसके बाद पछतावा हुआ तो वह शव को अपनी गोद में रख पूरी रात रोता रहा। सुबह जब पड़ोसियों ने उसकी रोने के आवाज सुनी तो वह उसके घर आए तो उनके होश उड़ गए। इसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस के पास जाकर मामले की शिकायत की।