पुलिस से सनसनीखेज हत्याकांड की जांच पड़ताल में जुटी है। वारदात के बाद आरोपी के चेहरे पर कोई गम नहीं था। फिलहाल, पति ने पत्नी को मौत के घाट क्यों उतारा इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है। घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाठा पसरा हुआ है।

अमरोहा (Uttar Pradesh) । सात जन्मों तक साथ निभाने की कसमे खाने वाला पति ही कातिल बन गया। बहलाफुसलाकर पत्नी को कीकड़ के जंगल में ले गया था। जहां कुल्हाड़ी से उसकी गर्दन पर वार कर हत्या कर दी। इसके बाद खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर आदमपुर थाने पहुंच गया। पुलिस कर्मियों के मुताबिक आरोपी ने कहा कि मैं पत्नी की हत्या करके आया हूं। जिसे सुनकर पुलिस के भी होश एक मानों उड़ गए। यह घटना आदमपुर क्षेत्र की है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

फिल्मी अंदाज में दिया वारदात को अंजाम
हत्यारोपी पति का फिल्मी अंदाज में सरेंडर देखकर पुलिस में हड़कंप मचा है। दरअसल, पुलिस के मुताबिक हत्यारोपी ने वारदात को अंजाम देने के बाद खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर आदमपुर थाने पहुंच गया था। जहां कहने लगा, मैं पत्नी की हत्या करके आया हूं। जिसे सुनकर पुलिस के भी होश एक मानों उड़ गए। 

पुलिस को दिखाया शव
पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर घटनास्थल पर पहुंची तो उसकी बात सच साबित हुई, आरोपी की निशानदेही पर महिला के शव को बरामद किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

चेहरे पर नहीं है कोई गम