यूपी के वाराणसी में मंगलवार को लॉज में एक महिला का शव बरामद किया गया। आरोप है कि उसके कथित पति ने गला घोंटकर उसकी हत्या की। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है।

वाराणसी (Uttar Pradesh). यूपी के वाराणसी में मंगलवार को लॉज में एक महिला का शव बरामद किया गया। आरोप है कि उसके कथित पति ने गला घोंटकर उसकी हत्या की। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या है पूरा मामला
मामला सिगरा थाना क्षेत्र स्थित राजेंद्र लॉज का है। यहां कमरा नंबर 103 में एक महिला का शव मिला। होटल मैनेजर विश्वनाथ उपाध्याय ने बताया, सोमवार शाम महिला रेनू और उसका कथित पति अमित ने कमरा लिया था। दोनों ने इलाज के लिए झारखंड से वाराणसी आने की बात कही थी। आज सुबह जब सफाई करने वाला सूरज गया तो दरवाजा बंद मिला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। 

डेडबॉडी के पास मिला लिखित नोट
सीओ अनिल कुमार ने बताया, दरवाजे का लॉक तोड़ा गया तो अंदर महिला की लाश पड़ी थी। प्रथम दृष्टि में लग रहा है कि गला दबाकर हत्या की गई। हालांकि, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। उसके परिजनों से संपर्क किया गया तो उन्होंने उसकी शादी होने की बात स्वीकार नहीं की। मौके से एक लिखित नोट भी मिला है। जिसमें लिखा है, कुछ बड़ा करने आया हूं। जरूर पूरा होगा। नोट पर अमित नाम से साइन भी है। फिलहाल, फोरेंसिक टीम जांच कर रही है। मृतका के परिजनों के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।