यूपी के ललितपुर में हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने अपने बच्चों के सामने सड़क पर पहले पति की साड़ी से गला घोंट हत्या कर दी। उसके बाद पुलिस को सूचना दी कि उसने अपने पति को मार दिया है।

ललितपुर (Uttar Pradesh). यूपी के ललितपुर में हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने अपने बच्चों के सामने सड़क पर पहले पति की साड़ी से गला घोंट हत्या कर दी। उसके बाद पुलिस को सूचना दी कि उसने अपने पति को मार दिया है। यही नहीं, महिला बच्चों के साथ शव के पास सड़क पर ही बैठ गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या है पूरा मामला
मामला कोतवाली महरौनी का है। जानकारी के मुताबिक, अंडेला गांव का रहने वाला देव सिंह पत्नी राजकुवर और बच्चों के साथ बस में सफर कर रहा था। इस दौरान दंपति में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों बस से उतरकर सड़क पर लड़ने लगे। इस दौरान महिला ने पति को सड़क पर फटक दिया, जिसके चलते उसके सिर में गम्भीर चोट आई। उसका गुस्सा यहीं शांत नहीं हुआ और उसने अपनी साड़ी से पति की गला घोंटकर हत्या कर दी। जब तक उसका दम नहीं टूट गया तब तक महिला ने छोड़ा नहीं। इस दौरान दंपति के बच्चे भी वहीं मौजूद थे। बता दें, मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। ललितपुर में एक होटल में काम करके परिवार का भरण पोषण करता था। 

इसलिए महिला ने उठाया ये कदम
पुलिस अधीक्षक कैप्टन एम एम बेग ने बताया, महिला को हिरासत में ले लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। हत्या के बाद उसने भागने की कोशिश नहीं की, बल्कि सड़क पर पति का शव लेकर बैठी रही। उसने पूछताछ में बताया कि पिछले दस साल से देव सिंह उसे परेशान कर रहा था। रोज शराब पीकर मारपीट करता था। इसी चलते उसने पति की हत्या कर दी।