पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का वीडियो वायरल होने के बाद गाजियाबाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह मुकदमा यति नरसिंहानंद के खिलाफ दर्ज किया गया है। 

गाजियाबाद: डासना देवी मंदिर के यति नरसिंहानंद सरस्वती की मुश्किलें बढ़ने के आसार है। गाजियाबाद के एक थाने में यति नरसिंहानंद के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जिस मामले को लेकर केस दर्ज किया गया है कि वह पीएम मोदी के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी से जुड़ा हुआ है। पुलिस की ओर से जानकारी दी गई कि यति नरसिंहानंद द्वारा पीएम मोदी और अन्य हस्तियों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। इसका वीडियो भी वायरल हुआ था। इसके बाद ही पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पुलिस मुकदमा दर्ज कर आगे की पड़ताल में जुटी 
गाजियाबाद के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के अनुसार केस मसूरी पुलिस थाने में दर्ज किया गया है। एसपी की ओर से बताया गया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए मसूरी पुलिस एक्शन में आई और मुकदमा दर्ज किया गया। भारतीय दंड संहिता की धारा 153ए और 295ए के तहत केस दर्ज किया गया है। मामले में आगे की पड़ताल पुलिस की ओर से की जा रही है। 

पहले भी विवादित बयान से रहा है नाता
आपको बता दें कि यति नरसिंहानंद का यह विवादों से कोई पहला नाता नहीं है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के खिलाफ भी उनके द्वारा आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। इसको लेकर काफी विवाद भी देखने को मिला था। इसी साल सितंबर माह में नरसिंहानंद ने मदरसों को बारूद से उड़ा देने जैसा बयान भी दिया था। उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी जिहादियों के साथी हैं। वह उत्तर प्रदेश में जीत नहीं दर्ज कर सके इसी के चलते उन्होंने केरल जाकर चुनाव लड़ा। अगर राहुल गांधी भारत जोड़ना चाहते हैं तो वह पाकिस्तान या बांग्लादेश जाएं। वहीं कुछ समय पूर्व वह एक कथित वीडियो में तिरंगे को लेकर भी टिप्पणी करते हुए नजर आए थे। उन्होंने कहा था कि बहुत बड़ा अभियान तिरंगा के नाम पर चल रहा है। ये अभियान सत्तारूढ़ पार्टी चलवा रही हैं। तिरंगे को बनाने का ऑर्डर बंगाल की कंपनी को दिया गया है और इसका मालिक गैर संप्रदाय का है। 

8 साल की बच्ची संग 60 वर्षीय बुजुर्ग ने किया रेप, निजी अंग में डाली मोमबत्ती-केस हुआ तो आरोपी ने खाया जहर