मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को मंत्रोच्चार और शंखनाद के बीच नारियल फोड़कर नए पुलिस मुख्यालय का उद्घाटन किया।

लखनऊ. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को मंत्रोच्चार और शंखनाद के बीच नारियल फोड़कर नए पुलिस मुख्यालय का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने परिसर में पौधा भी लगाया। इस दौरान डीजीपी ओपी सिंह सहित तमाम अधिकारी और पुलिसकर्मी मौजूद थे। बता दें, सिग्नेचर बिल्डिंग स्थित यह हाईटेक पुलिस मुख्यालय एशिया के सबसे शानदार भवनों में शामिल है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

गोमतीनगर विस्तार में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी अंतरराष्ट्रीय इकाना क्रिकेट स्टेडियम के ठीक सामने बने नए पुलिस मुख्यालय भवन को सिग्नेचर बिल्डिंग का नाम दिया गया है। इसके बनने में 800 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत लगी। बिल्डिंग के नौवें फ्लोर पर डीजीपी का ऑफिस है। डीजीपी ऑफिस से लगा गार्डन भी है, जो बालकनी में बना है। यहां से पूरा गोमतीनगर विस्तार और गोमती नदी का शानदार नजारा दिखता है। 

पुलिस मुख्यालय में होंगे ये ऑफिस

नए पुलिस मुख्यालय में डीजीपी के साथ ही उत्तर प्रदेश पुलिस की 18 इकाइयों के मुख्यालय और उनके मुखिया के ऑफिस होंगे। जीआरपी, टेक्निकल सर्विसेज, अग्निशमन निदेशालय, यातायात निदेशालय, लाजिस्टिक प्रशिक्षण निदेशालय, भ्रष्टाचार निवारण संगठन, आर्थिक अपराध शाखा, एसआइटी, मानवाधिकार, रूल्स एंड मैनुएल्स के मुख्यालय भी इसी भवन में होंगे। 40178 वर्ग मीटर में फैले इस पुलिस मुख्यालय में अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं दी गई हैं। पार्किंग के लिए यहां दो हजार से अधिक वाहनों की व्यवस्था की गई है।