झारखंड से गोरखपुर घूमने आए युवक ने अपनी महिला मित्र के गले पर ब्लेड से हमला कर दिया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि घर वापसी को लेकर दोनों के बीच में विवाद हुआ था। हमले के बाद महिला की स्थिति गंभीर हैं वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक युवक ने अपनी महिला मित्र से कहासुनी होने पर जानलेवा हमला कर दिया। यह युवक अपनी महिला मित्र के साथ झारखंड से गोरखपुर घूमने आया था। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और यह झगड़ा इतना बढ़ गया कि युवक ने महिला मित्र सीमा के गले पर ब्लेड से हमला कर दिया। इस हमले में महिला बुरी तरह से जख्मी हो गई है। महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां पर उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ब्लेड से किया महिला मित्र के गले पर हमला
आरोपी युवक मनीष और महिला सीमा दोनों झारखंड के बोकारे से गोरखपुर घूमने आए थे। मनीष बोकारो सिटी के जोशी कालोनी लकड़ाखन्दा का निवासी है। मूलरूप से वह गोपालगंज बिहार का रहने वाला है और बोकारो में एक आटा चक्की की दुकान पर काम करता है। आटा चक्की की दुकान के सामने ही सीमा का घर है। जिससे दोनों के बीच अच्छी जान-पहचान हो गई थी। दोनों साथ में गोरखपुर घूमने आए थे। जहां पर आरोपी ने सीमा के गले पर ब्लेड से हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार दोनों के बीच घर वापस लौटने को लेकर झगड़ा हुआ था।

घर लौटने की बात पर हुआ था झगड़ा
वहीं, पुलिस ने आरोपित मनीष को हिरासत में ले लिया है। मनीष ने पुलिस को बताया कि गोरखपुर घूमने के बाद सीम उससे वापस घर लौटने की बात कर रही थी। जिसके बाद आरोपी मनीष अपनी मित्र सीमा पर बोकारो वापस न जाने का दबाव बनाने लगा। जिससे दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। इसी दौरान उसने सीमा के गर्दन पर ब्लेड से हमला कर दिया। प्रभारी निरीक्षक कैंट शशिभूषण राय ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि इस हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सीमा की बहन की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मनीष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 

गाजियाबाद में नशेड़ी ने दो बच्चियों का किया अपहरण, सर्च ऑपरेशन के दौरान आरोपी ने पुलिस से बोली ये बात