पुलिस के मुताबिक हत्‍या शव मिलने वाले स्‍थान पर नहीं की है। घटना स्थल से थोड़ी दूरी पर एक निर्माणाधीन मकान में हत्‍या कर शव सेवई चौराहे पर फेंका गया था। घटना स्थल पर मृतक की बुलेट बरामद हुई है। 

लखनऊ(Uttar Pradesh) । गन्ना संस्थान में संविदाकर्मी के रूप में कार्यरत विवेक सिंह (22) की हत्या से सनसनी फैल गई। गोसाईंगंज के दाउदनगर के रहने वाले विवेक घर से टहलने की बात कहकर निकले थे, जिसके बाद उनका शव सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के सेवई पुलिया पर पड़ा मिला। जांच में ये बात सामने आई कि विवेक का सिर ईंट से ताबड़तोड़ प्रहार करके कूचा गया है, जबकि दाहिना कान भी काट लिया गया है। बता दें कि कुछ दिनों बाद ही विवेक की शादी होनी थी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

20 अप्रैल को थी शादी
विवेक की शादी बाराबंकी निवासी एक युवती से तय हुई थी। एक माह पहले ही 9 फरवरी को उसका तिलक हुआ था। 20 अप्रैल को विवेक की शादी होनी थी।

जांच में ये बातें आईं सामने
पुलिस के मुताबिक हत्‍या शव मिलने वाले स्‍थान पर नहीं की है। घटना स्थल से थोड़ी दूरी पर एक निर्माणाधीन मकान में हत्‍या कर शव सेवई चौराहे पर फेंका गया था। घटना स्थल पर मृतक की बुलेट बरामद हुई है।

गांव के ही एक शख्स पर आरोप
डाउद नगर थाना गोसाईगंज निवासी मृतक के पिता राममिलन से पुलिस ने जानकारी हासिल की है। वहीं मौके पर पहुंचे परिवारजनों ने गांव के ही एक शख्स पर हत्या का आरोप लगाया है।