यूपी के कुशीनगर में एक युवक ने घर पर पाकिस्तानी झंडा फहराया। इस मामले के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की है। मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है। 

कुशीनगर: 75वें स्वतंत्रता दिवस को लेकर देशभर में उत्साह देखने को मिल रहा है। लोग इसको लेकर तरह-तरह के कार्यक्रमों में देशभक्ति दिखा रहे हैं। देशभर में विशेष उपलब्धि को अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। पीएम मोदी द्वारा हर घर तिरंगा अभियान को लेकर किए गए आव्हान पर लोग घरों में तिरंगा फहरा रहे हैं। वहीं कुछ असामाजिक तत्व अपने देश विरोधी कृत्यों से माहौल को बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से चौंकाने वाला मामला सामने आया। यहां एक समुदाय विशेष के युवक ने अपने घर पर पाकिस्तान का झंडा फहराया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

विरोध के बाद भी घर पर लगाया था पाकिस्तानी झंडा
कुशीनगर के तरयासुजान थाने के बेंदूपार मुस्तकिल गांव में युवक द्वारा अपने छत पर पाकिस्तानी पाकिस्तानी झंडा फहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि परिवार के लोगों ने ऐसा करने से उसे मना कर दिया। हालांकि इसके बावजूद भी वह नहीं माना और घर पर पाकिस्तानी झंडा लगा दिया। सलमान नाम के युवक द्वारा पाकिस्तान का झंडा लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में जमकर आक्रोश दिख रहा है। 

आरोपी को किया गया गिरफ्तार
वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने इस मामले में तत्काल पुलिस को सूचना दी। इसके बाद प्रशासन ने झंडा उतरवाकर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। घर पर पाकिस्तान का झंडा लगाने से मामले में अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में आने के बाद तत्काल कार्रवाई की गई है। झंडा उतारने के साथ ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसी के साथ आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। 

देश के खिलाफ साजिश रच रहा था सहारनपुर का नदीम, खुफिया विभाग की बड़ी नाकामी आई सामने