देवरिया जनपद में घर की छत पर सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या का मामला सामने आया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मामले में पुलिस जांच में जुटी है। 

देवरिया: जनपद में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जिस समय युवक की हत्या की गई वह घर की छत पर सो रहा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

छत पर सो रहे युवक को मारी गई गोली 
प्राप्त जानकारी के अनुसार मदनपुर गोला में रहने वाला एक युवक की सोमवार की रात को छत पर सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी होने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। घटना सोमवार आधी रात की है। पुलिस हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। 
मदनपुर गोला निवासी 31 वर्षीय अली मोहम्मद दीन राईनी ने तीन शादियां कर रखी थी। इसमें से पहली शादी टूट गई। परिजनों के अनुसार अली मोहम्मद सब्जी बेचने का काम करता था। वह रात में छत पर ही सो रहा था। 

वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे 
इस बीच बदमाशों ने उसकी कनपटी पर गोली मार दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। एसओ बीबी राजभर ने घटना की जानकारी आला अफसरों को दी। मंगलवार की सुबह अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सोनकर और फॉरेसिंक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। एएसपी ने जानकारी दी कि हत्या के कारणों की जांच जारी है। मामले में कुछ संदिग्धों पर भी नजर रखी जा रही है। जल्द ही इस पूरी घटना का खुलासा किया जाएगा। 

'पृथ्वीराज' फिल्म का प्रमोशन करने वाराणसी पहुंचे एक्टर अक्षय कुमार, गंगा जी में लगाई आस्था की डुबकी

ज्ञानवापी सर्वे का वीडियो लीक होना जांच का विषय, मुस्लिम पक्ष के वकील ने कहा- अदालत के आदेश की अवहेलना