कई बार लोग बच्चों की खुशी के लिए कुछ भी कर गुजरते हैं। कनाडा के एक कपल ने अपनी दो साल की ग्रैंड डॉटर के लिए वर्ल्ड फेमस चिल्ड्रन बुक सीरीज 'हैरी पॉटर' की थीम पर एक किला ही बनवा दिया।

ओटावा। कनाडा के एक कपल ने बेहद ही शानदार काम किया है। रूबी और व डनलप ने अपनी 2 साल की ग्रैंड डॉटर लोगान के लिए वर्ल्ड फेमस चिल्ड्रन बुक सीरीज 'हैरी पॉटर' की थीम पर अपने घर के पिछले हिस्से के गार्डन में 350 स्क्वेयर फीट का एक किला ही बनवा दिया। हैरी पॉटर थीम पर बनी यह भव्य बिल्डिंग दो मंजिल की है। बहरहाल, जिसके लिए यह बनाया गया है, वह अभी हैरी पॉटर और उसके कैरेक्टर्स के बारे में जानना तो दूर, उनके नाम तक नहीं बोल सकती। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बहुत ही शानदार है बिल्डिंग
इस भवन में उन सारी चीजों को सजा कर रखा गया है, जिनका वर्णन हैरी पॉटर सीरीज के नॉवेल्स में हुआ है। इसमें लकड़ी का पुल है, स्विंग सेट और स्लाइड है। प्लेहाउस में एक प्लेटफॉर्म है। साथ ही, हॉगवर्ट्स और ओलीवेंडर की छड़ी की दुकान, सीढ़ियों के नीचे एक अलमारी और प्रिवेट ड्राइव का हिस्सा भी बना है। इसके अलावा, वहां कई जादुई चीजें भी रखी गई हैं, जिनका जिक्र हैरी पॉटर के उपन्यासों में आया है। हॉगवर्ट्स के लेटर कुशन, ब्रूमस्टिक, टॉय, हॉगवर्ट्स का स्नो ग्लोब और पशुओं की सूंडों की शानदार आकृतियां हैं। इसके साथ ही वहां हैरी, रॉन, हरमाइन और एल्बस डम्बलडोर के पोर्ट्रेट भी लगे हैं। बता दें कि ये सभी हैरी पॉटर नॉवेल सीरीज के कैरेक्टर हैं। 

कैसे हुआ तैयार
इन सभी चीजों को बनाने में सिर्फ छह सप्ताह लगे और अलबर्टा के बड़े वर्कशॉप में चार्म्ड प्लेहाउस ने इसका डिजाइन तैयार करने के साथ इसे बनाया भी। इसके बाद इस शानदार ढांचे को डनलप के घर में ले जाकर लगा दिया गया। इस तरह तैयार हुआ हैरी पॉटर का किला।