ISIS आतंकियों का सरगना बगदादी मारा जा चुका है। लेकिन ISIS द्वारा किये गए जुल्मों की दास्तान काफी लंबी है। इनके द्वारा प्रताड़ित एक 10 साल की बच्ची की कहानी ने सभी को झकझोर दिया था। 

इराक: ISIS आतंकियों ने पूरे इराक को बर्बाद कर दिया। कई शहरों को बर्बाद कर दिया गया। अपने आतंक से लोगों के मन में डर भरने के लिए ये आतंकी पूरे कस्बों को बर्बाद कर देते थे। जहां मर्दों को मार दिया जाता था, वहीं महिलाओं और बच्चियों को आतंकी उठा कर ले आते थे। इन्हें सेक्स स्लेव बनाकर रखा जाता था। कई महिलाएं जो उनके चंगुल से भागने में कामयाब हुई, उन्होंने अपने साथ हुए जुल्म को लोगों के साथ शेयर किया। जिसे सुनकर किसी की भी रूह कांप जाए। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बच्ची पर बरपाया कहर 
ISIS आतंकियों के जुल्म से गुजरने वाली बच्ची मारवा खेडर की कहानी खौफनाक है। मारवा को आतंकियों ने इराक के सिनर से अगवा किया था। उसे वहां से रक्का ले जाया गया था जहां आतंकियों ने उसे जमकर प्रताड़ित किया। उसके साथ कई आतंकियों ने दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, मात्र 10 साल की उम्र में मारवा प्रेग्नेंट भी हो गई थी। लेकिन आजतक मारवा के बारे में कोई भी जानकारी नहीं मिल पाई।

रिलेटिव ने बताया था दर्द 
मारवा को जहां से अगवा किया गया था, वहां रहने वाले सभी मर्दों को आतंकियों ने जिंदा दफन कर दिया था। उसके बाद कस्बे की महिलाओं और बच्चियों को अगवा कर लिया गया था। उन्हीं में से एक मारवा भी थी। कस्बे से अगवा की गई एक महिला किसी तरह ISIS क चंगुल से भागने में कामयाब हुई। उसी ने मारवा के बारे में बताया। 

गर्भवती करने से पहले करते हैं रेप 
चंगुल से बच निकली महिला महदया रिश्ते में मारवा की आंटी लगती हैं। उन्होंने बताया था कि ISIS कैंप में महिलाओं और बच्चियों के साथ एक-दो नहीं, कई मर्द रेप करते हैं। बच्चियों को ऊंचे पोस्ट पर बैठे आतंकी ले जाते हैं। महदया ने बताया कि बच्चियों के साथ 100 से अधिक आतंकी रेप करते हैं। इतना ही नहीं, कई बच्चियां प्रेग्नेंट भी हो जाती हैं। इनमें से कई की मौत बच्चे के जन्म के दौरान हो जाती है।

आज तक नहीं मिला सुराग 
मारवा की आंटी ने उसे इस साल फरवरी में देखा था। उस वक्त वो गर्भवती थी। लेकिन उसके बाद मारवा को किसी ने नहीं देखा। बता दें कि कई महिलाओं और बच्चियों की जानकारी तक नहीं मिल पाती है। ये बच्चियां घुटकर जीती हैं। कई की कैंप में मौत हो जाती है। मारवा के बारे में आजतक कोई जानकारी नहीं मिल पाई। लेकिन ऐसी कई बच्चियां आज भी इन आतंकियों के कब्जे में मौत का इन्तजार कर रही हैं।