कुत्तों की ब्रीड ग्रेट डेन को देखने मात्र से लोग डर जाते हैं। आकार में काफी बड़े होते हैं डेन डॉग्स। लेकिन थाईलैंड में एक घर से इस ब्रीड के 13 कुत्तों को खौफनाक हाल में पकड़ा गया। 

थाईलैंड: इन कुत्तों की तस्वीरें विचलित करने वाली है। इन्हें एक घर से छुड़वाया गया। इसके लिए वॉचडॉग थाईलैंड और पथम थानी लाइवस्टॉक डेवलपमेंट ऑफिस एनिमल वेलफेयर डिवीजन के ऑफिसर्स को काफी मशक्कत करनी पड़ी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सोशल मीडिया पर इन कुत्तों की फोटोज शेयर होने के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। जानकारी के अनुसार इन कुत्तों की इस हालत की जिम्मेदार उनकी मालकिन थी। दरअसल, वो इन कुत्तों को खाना नहीं देती थी। भूखे रहने के कारण इनकी हड्डियां दिखने लगी थी। उसके पास कुल 16 कुत्ते थे, जिनमें से तीन की मौत हो गई। 

महिला ने बनाया बहाना 
इन कुत्तों की मालकिन से जब इनकी इस हालत को लेकर पूछताछ की गई, तो उसने अपनी गरीबी का बहाना बनाया। उसने बताया कि उसके पास नौकरी नहीं थी। हाल ही में उसके पति की भी मौत हो गई थी। इस कारन वो आर्थिक तंगी से गुजर रही है। जिसके कारण वो कुत्तों का ध्यान नहीं रख पा रही थी।

मरने के लिए छोड़ दिया था 
महिला ने पुलिस को बताया कि वो इन कुत्तों को बेचती थी। लेकिन लम्बे समय से उसे कोई खरीददार नहीं मिल रहा था। साथ ही वो किसी और को इन कुत्तों को बिना पैसों के भी देने को तैयार नहीं थी। इसलिए उसने सभी कुत्तों को मरने के लिए छोड़ दिया था। 

राजा को आई दया 
रेस्क्यू टीम ने महिला से सभी कुत्तों ले लिए। उनकी हालत इतनी बुरी थी कि मुश्किल से चल पा रहे थे। थाईलैंड के राजा को जब इनके बारे में पता चला तो उन्होंने सभी कुत्तों को गोद ले लिया। थाईलैंड के राजा अपनी दयालुता के लिए काफी मशहूर हैं।