इंडोनेशिया के जकार्ता में रहने वाली एक महिला ने अपनी दो महीने की बच्ची को रात में दो चम्मच दूध-केला खिलाया। इसके बाद जो हुआ, उसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। 

जकार्ता: भारत में लगभग हर सरकारी अस्पताल में आपको पोस्टर दिख जाएंगे कि जन्म के 6 महीने तक बच्चों को सिर्फ मां का दूध पिलाना चाहिए। इसके अलावा बच्चे को कोई भी चीज नहीं देनी चाहिए। लेकिन इंडोनेशिया के जकार्ता में रहने वाली एक महिला ने अपनी 2 महीने की बच्ची को दूध केला खिला दिया। जिसके बाद अगले दिन उसकी लाश मिली। ऑस्ट्रलियाई वेबसाइट किडस्पॉट के मुताबिक, बच्ची की स्वांस नली में केला फंस गया था। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पैदा हुई थी जुड़वा बच्चियां 
दो महीने पहले ही जकार्ता में रहने वाले महिला ने जुड़वा बेटियों को जन्म दिया था। वो उनका अच्छे से ध्यान रखती थी। लेकिन एक रात उसने बच्चियों को दो चम्मच दूध में केला मिलाकर खिला दिया। इसके बाद उसने दोनों को सुला दिया। लेकिन अगली सुबह उसकी एक बेटी उठ नहीं पाई। उसका शरीर ठंडा हो चुका था। उसे तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस कर रही छानबीन 
क्लिनिक वालों ने बच्ची की मौत के बाद पुलिस को बुला लिया। जब पुलिस ने महिला से पूछताछ की तब पता चला कि उसने बच्ची को केला खिला दिया था। डॉक्टर्स ने जब महिला को बताया कि 6 महीने से पहले बच्चों को बाहर की चीज नहीं खिलाते, तो उसने इस बारे में जानकारी ना होने की बात कही। दरअसल, केले का एक टुकड़ा बच्ची की स्वांस नली में फंस गया था। जिस कारन उसकी मौत हो गई। बता दें कि इंडोनेशिया में लापरवाही से हुए हादसे को भी अपराध मानते हैं। ऐसे में अब पुलिस जांच कर रही है कि क्या ये एक्सीडेंट था या लापरवाही?