अमेरिका के ईस्टर्न केंटकी यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली एक लड़की ने एक अनोखा फेसमास्क बनांय है। इस मास्क को पहनकर भी लोग कान से कमजोर यानी जिन्हें सुनने में परेशानी होती है, वो भी आपसे बात कर पाएंगे। 

हटके डेस्क: इस वक्त पूरी दुनिया कोरोना से जंग लड़ रही है। दुनिया में इस समय कई देश लॉकडाउन हैं। साथ ही कई देशों में फेस मास्क की कमी हो गई है। ऐसा इसलिए कि ये मास्क ही कोरोना से बचने का सबसे बड़ा हथियार है। लेकिन मास्क की कमी के कारण कई लोग इस वायरस की चपेट में आ जा रहे हैं। लेकिन वैसे लोगों का क्या, जो सुन नहीं सकते? दुनिया में ऐसे कई लोग हैं जो सामने वाले के होंठ को देख सझते हैं कि वो काया बोल रहा है। ऐसे में मास्क पहनने के कारण वो होंठ पढ़ नहीं पाते। ऐसे लोगों के लिए अमेरिकी यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली एश्ले लॉरेंस ने एक ख़ास मास्क बनाया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बहरों के लिए ख़ास मास्क 
ऐशले अभी यूनिवर्सिटी में डेफ एजुकेशन पढ़ रही हैं। उन्हें कोरोना में लॉकडाउन के दौरान अहसास हुआ कि मास्क की वजह से सुनने में असमर्थ लोगों को काफी परेशानी हो रही है। इसलिए नए प्रोजेक्ट के लिए एश्ले ने एक ऐसा मास्क बनाया, जिसे पहनने के बाद भी लोगों के होंठ नजर आएंगे। इससे कान से कमजोर लोगों को सामने वाले की बातें समझने में आसानी होगी। 

फेसबुक से आया आइडिया
एश्ले का कहना है कि वो फेसबुक पर कई लोगों को घर पर मास्क बनाते हुए देख रही थी। वहां कोई यूज एंड थ्रो मास्क बना रहा था तो कोई अलग-अलग डिजाइन का मास्क। इन पोस्ट को देखने के बाद उसके दिमाग में उन लोगों का ख्याल आया, जो सुन नहीं सकते थे। इसके लिए एश्ले ने ये ख़ास मास्क बनाया। 

आने लगा ऑर्डर 
एक मास्क बनाकर एश्ले ने इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। मास्क को काफी प्रसिद्धि मिली। इसके बाद तो एश्ले को इस मास्क के कई ऑर्डर्स आए। इस मास्क में मुंह के पास प्लास्टिक कवर रहता है, जिससे सामने वाला इंसान बोलने वाले के होंठ साफ़ देखकर पढ़ लेता है। लोगों को एश्ले का ये आइडिया काफी पसंद आया। अब डेफ लोगों में इस मास्क की डिमांड काफी बढ़ गई है।