भारत के लिए गर्व की बात है कि शंघाई को-ऑपेरशन ऑर्गेनाइजेशन ने दुनिया के आठ अजूबों में अब गुजरात के स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को भी शामिल कर लिया है। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की इस विशालकाय मूर्ति ने पूरी दुनिया में भारत को मशहूर किया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस मूर्ति को अंतरिक्ष से देखा जा सकता है?

हटके डेस्क: जब इंदिरा गांधी ने अंतरिक्ष यात्री नील आर्मस्ट्रांग से पुछा था कि स्पेस से भारत कैसा दिखाई देता है, तो उन्होंने जवाब दिया था- सारे जहां से अच्छा। स्पेस से वाकई भारत बेहद खूबसूरत नजर आता है। नासा, इसरो और इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन ने भारत की अंतरिक्ष से खींची कई तस्वीरें शेयर किए हैं। कुछ अंतरिक्ष यात्रियों ने भी इसकी तस्वीरें शेयर की हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत की ऐसी कुछ चीजें हैं, जो स्पेस से साफ दिखाई देती हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

भारत-पाकिस्तान बॉर्डर 
इस तस्वीर को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के एक अंतरिक्ष यात्री ने खींची थी। 2003 में भारत सरकार ने बॉर्डर पर कई फ्लड लाइट्स लगवाए थे। ताकि यहां स्मगलिंग और आर्म्स ट्रैफिकिंग पर लगाम लगाया जा सके। इसकी वजह से अंतरिक्ष से बॉर्डर कुछ ऐसा दिखाई देता है।

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी 
स्टैच्यू ऑफ़ यूनिटी को स्पेस से देखा जा सकता है। इस तस्वीर को 15 नवंबर को अमेरिका के सैटलाइट नेटवर्क ने लिया था। 182 मीटर ऊंची ये मूर्ति दुनिया में सबसे ऊंची है। 

ताज महल 
इस तस्वीर को जापानी अंतरिक्षयात्री ने खींचा था। इसमें स्पेस से ताजमहल साफ नजर आता है। इसमें ताज के बाहर का गार्डन भी नजर आता है।

पॉक स्ट्रेट 
इस तस्वीर को जापानी अंतरिक्ष यात्री सोइची नोगुची ने खींची थी। तमिलनाडु और श्रीलंका के बीच मौजूद ये स्ट्रेट अंतरिक्ष से कुछ ऐसा दिखता है। 

लेक सांभर 
इस तस्वीर को 2004 में इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से अंतरिक्ष गए एक क्रू मेंबर ने खींचा था। ये भारत का सबसे बड़ा बनमकीन झील है। ये स्पेस से कुछ ऐसा दिखता है। 

ये भी पढ़ें - 75 साल से जमीन में दफन थे ढाई सौ किलो के बम, देखते ही शहर छोड़ भाग गए लोग