मलेशिया से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया। यहां रहने वाले एक 7 साल के बच्चे ने कई लोगों को बंदूक दिखाकर लूटा। जब उसे पुलिस ने अरेस्ट किया, तो पूरे गिरोह का पर्दाफाश हो गया।  

मलेशिया: दुनिया में कई तरह के लोग हैं। भारत में ऐसे कई गिरोह सामने आते हैं, जो छोटे बच्चों को किडनैप कर उनसे भीख मंगवाते हैं। कई गिरोह तो बच्चों को दिव्यांग बना देते हैं। ताकि दया कर लोग उन्हें पैसे दें। लेकिन मलेशिया में एक ऐसा गिरोह सामने आया जो बच्चों से लूट करवाता था। वो भी नकली बंदूक दिखाकर।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दिन के उजाले में लूट 
पुलिस ने दिन के उजाले में एक बच्चे को ट्रैफिक सिग्नल पर एक कार वाले से पैसे लूटते देखा। ये वाक्या हुआ मलेशिया के सबाह में। बच्चे के हाथ में खिलौने वाला बंदूक था। उसने कार में बैठे शख्स की तरफ बंदूक उठाई और उससे पैसे मांगने लगा। जब लोगों की नजर इसपर पड़ी तो उन्होंने पुलिस को बुला लिया। बच्चे को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया। जब बच्चे को पुलिस ने पकड़ा तो पता चला कि उसके हाथ में नकली बंदूक है।

एक बच्चे से हुआ भंडाफोड़ 
पुलिस ने बच्चे को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ करनी शुरू की। इसके बाद पता चला कि वो एक गिरोह का हिस्सा है। इसमें कुल 15 लोग शामिल हैं। इनमें 11 बच्चे थे। ये गिरोह बच्चों को बंदूक देकर उनसे पैसे लूटने को कहता था। पकड़े गए सदस्यों में सबसे बड़े सदस्य की उम्र 31 साल थी।

बच्चे की मां भी शामिल 
जिस बच्चे को पकड़ा गया, उसे बंदूक उसकी मां ने ही दिया था। वो भी इस गिरोह की सदस्य थी। पैसे कमाने की मज़बूरी में उसने इस गिरोह का साथ दिया। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।