मलेशिया के सरवाक से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां रहने वाली एक 72 साल की महिला को लोगों ने दरवाजे पर लटका देखा। जब उसके पास गए तो खून की धरा बहते देख हैरान हो गए। 

मलेशिया: बच्चे मां-बाप के बुढ़ापे का सहारा होते हैं। माता-पिता अपनी कई ख्वाहिशों को कुर्बान करके बच्चों को पालते हैं। लेकिन तकलीफ तब होती है जब बच्चे बुढ़ापे में सहारा बनने की जगह माता-पिता को बोझ समझने लगते हैं। अब मलेशिया के सरवाक से सामने आए एक मामले ने सभी को हैरान कर दिया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बच्चों ने किया घर में लॉक 
जानकारी के मुताबिक, सरवाक में रहने वाली 72 साल की एक महिला को उसके बच्चों ने घर में लॉक कर रखा था। मां को बंद कर सभी घूमने बाहर निकल गए थे। महिला घर से भागना चाहती थी लेकिन उसके पास चाभियां नहीं थी। हाल ही में इस महिला को भागने का मौका मिल गया। उसके बच्चे घर का गेट खुला छोड़ गए। महिला बाहर तो निकल गई लेकिन मेन एंट्रेंस पर ताला लगा था। 

ऊपर थी नुकीली कीलें 
महिला ने मेन गेट को छलांग लगाकर भागने का फैसला किया। उसने चढ़कर गेट पार करना चाहा लेकिन ऊपर लगे नुकीले रॉड्स उसकी जांघ में चुभ गया। इसके बाद वहां खून की नदियां बा निकली। वो दर्द से कराह पड़ी। जब लोगों की नजरउसपर पड़ी तो वो मदद के लिए पहुंचे। लेकिन रॉड काफी गहरा चुभ गया था।

बुलानी पड़ी टीम 
लोगों ने तुरंत वहां रेस्क्यू टीम को बुलाया। टीम ने आकर कटर से रॉड को कांटा। इस दौरान खून लगातार बहता रहा। महिला को नीचे उतार कर तुरंत अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। लेकिन इस मामले में बच्चों की करतूत देख लोगों में आक्रोश है।