मलेशिया में रहने वाली तेह खाई लुई अपने काम की वजह से चर्चा में हैं। 80 साल की उम्र में भी लुई सुबह 11 बजे से 7 बजे तक अपनी दुकान में लोगों के बाल काटने का काम करती हैं। 

मलेशिया: कहते हैं काम करने की कोई उम्र नहीं होती। दुनिया में कुछ ऐसे लोग होते हैं, जिन्हें बिना काम के बैठना पसंद नहीं है। वो कोई ना कोई काम कर अपनी जिंदगी काटते हैं। ऐसी ही एक शख्स हैं मलेशिया के पडांग काटोंग में रहने वाली 80 साल की तेह खाई लुई। वो आज भी सुबह से शाम अपने दुकान में लोगों का हेयरकट कर पैसे कमा रही हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

50 साल से कर रही थी काम 
लुई बीते 50 सालों से लोगों के बाल काट रही है। इसके बदले वो मात्र 40 रुपए चार्ज करती हैं। आज के समय में जहां कहीं भी 100 रुपए के नीचे हेयरकट नहीं होता, वहीं लुई ने 50 साल से अपने चार्जेस 50 रुपए ही रखे हैं। 1962 में भी लुई इतने ही पैसे लिया करती थी। 

पैसों के लिए नहीं करती काम 
अपने काम के बारे में लुई बताती हैं कि वो पैसों के लिए काम नहीं करती हैं। वो सिर्फ अपना मन बहलाने के लिए काम कर रही हैं। अगर वो घर पर रहती हैं तो उनके शरीर में दर्द शुरू हो जाता है। उन्होंने 1957 में बाल काटना सीखा था, तबसे लेकर आज तक वो लोगों के बाल काट रही हैं। 

नहीं कांपते हाथ 
80 साल की उम्र में जहां लोगों के हाथ-पैर कांपने लगते हैं। वहीं लुई लोगों के बाल बड़े आराम से काटती हैं। उनके हाथ नहीं कांपते। काम पैसों में बाल काटने की वजह से वो काफी मशहूर हो चुकी हैं। कुछ कस्टमर्स तो उनके पास बीते 30 सालों से आ रहे हैं। हालांकि, अब लुई अब चार्जेस बढ़ाने के पक्ष में हैं।