अमेजन पर इन दिनों एक शख्स द्वारा हेडफोन के लिए दिया गया रिव्यू वायरल हो रहा है। इस शख्स ने हेडफोन खरीदने के लिए अपनी मौसी की किडनियां बेचने की बात कह लोगों में सनसनी मचा दी। 

भोपाल: इन दिनों ऑनलाइन शॉपिंग की धूम है। अलग-अलग साइट्स से लोग शॉपिंग करते हैं। अमेजन ने इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए अपनी अलग जगह बनाई है। इसपर कई तरह के गैजेट्स मिलते हैं। इसपर बिक रहे एक हेडफोन की इन दिनों लोग काफी चर्चा कर रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ये हेडफोन अमेजन पर 1 लाख 39 हजार 990 रुपए में बिक रहा है। सेनहाइजर ब्रांड का ये हेडफोन वायरल हो रहा है। इसके पीछे वजह है एक कस्टमर द्वारा लिखा गया रिव्यू। जहां ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान आपको सस्ते आइटम्स भी मिल जाते हैं, तो कुछ ऐसे आइटम्स भी होते हैं, जो अपनी आसमान छूती कीमतों के कारण चर्चा में रहते हैं। ऐसा ही आइटम है सेनहाइजर ब्रांड का ये हेडफोन। 

इस हेडफोन के फीचर्स तो जबरदस्त हैं, लेकिन इसके रिव्यू में एक शख्स ने जो लिखा वो सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। अपने रिव्यू में शख्स ने हेडफोन की तारीफ में कई बातें लिखी। साथ ही बताया कि इस हेडफोन को खरीदने के लिए उसे अपनी मौसी की दोनों किडनी बेचनी पड़ी।

"अपने रिव्यू में शख्स ने लिखा कि पहले वो इसकी कीमत के कारण इसे खरीद नहीं पा रहा था। लेकिन फिर उसकी मौसी ने उसे इसे खरीदने के लिए किडनी बेचने का सुझाव दिया। इसके बाद उसे दोनों किडनियां बेचनी पड़ी क्योंकि एक किडनी से उतने पैसे जमा नहीं हो पा रहे थे। लेकिन इस फैसले का उसे अफ़सोस नहीं हुआ। हेडफोन काफी अच्छा है। इससे आप कुछ भी कर सकते हैं। मूवीज देख सकते हैं, गाने सुन सकते हैं। लेकिन सिर्फ एक ही परेशानी है। मौसी अब जिन्दा नहीं हैं।"

इस रिव्यू पर लोगों ने कई कमेंट्स किये। सोशल मीडिया पर ये रिव्यू छाया हुआ है। हेडफोन की कीमत पर तंज कस्ते इस रिव्यू के लोग काफी मजे ले रहे हैं।