2002 में अमेरिका की ब्रूक एडी भारत घूमने आई थीं। यहां उन्होंने सड़क किनारे बिक रही चाय टेस्ट की। उन्हें चाय का स्वाद इतना पसंद आया कि आज इसी के बदौलत वो करोड़पति बन गई। 

अमेरिका: भारत में चाय के बिना कई लोगों के दिन की शुरुआत नहीं होती। जहां कई लोग कॉफी प्रेमी होते हैं, तो वहीं ज्यादातर लोगों के लिए चाय जिंदगी है। भारत में कही भी जाइये, आपको सड़क किनारे चाय की दुकान नजर आ ही जाएगी। भारत में नरेंद्र मोदी के बाद चाय की डिमांड और पहुंच काफी बढ़ गई है। अब इस अमेरिकी महिला को ही देख लीजिये। चाय ने इस महिला को करोड़पति बना दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

घूमने आई थी, बन गई चाय प्रेमी 
ब्रूक 2002 में भारत घूमने आई थी। यहां जब उन्होंने चाय पी, तो इसकी फैन हो गई। उन्होंने भारत के अलग-अलग राज्यों में जाकर चाय टेस्ट किया। उन्हें ऐसा लगा कि अमेरिका के कैफे चाय के साथ न्याय नहीं करते। उन्हें भारत के चाय का टेस्ट काफी पसंद आया।

अमेरिका जाकर खोल दी दुकान 
भारत के अलग-अलग जगहों से चाय के फ्लेवर टेस्ट करने के बाद उन्होंने इसे बनाने का तरीका सीखा। इसके बाद वो वापस अमेरिका गई। जहां उन्होंने अपनी कार के पीछे चाय बेचना शुरू किया। 2006 में उन्होंने भक्ति चाय की शुरुआत की। जल्दी ही उनकी चाय अमेरिकियों को पसंद आ गई।

खोली कई ब्रांचेस 
भक्ति चाय मशहूर होते ही ब्रूक ने अपने जॉब से रिजाइन किया और चाय के बिजनेस पर पूरा फोकस किया। उन्होंने 2007 में भक्ति चाय की वेबसाइट खोली और अपने बिजनेस को आगे बढ़ाया। 2008 में उन्होंने अपने बिजनेस में अन्य लोगों को शामिल किया। 

बनी 200 करोड़ की मालकिन 
ब्रूक की चाय भक्ति चल पड़ी। आज ब्रूक चाय बेचकर 200 करोड़ से ज्यादा का मुनाफा कमा चुकी हैं। उनके आईडिया को लोगों ने काफी पसंद किया। ब्रूक सिंगल मदर भी हैं, जो अकेले ही अपनी दो बेटियों का ध्यान रखती हैं। भारत की चाय ने ब्रूक को अलग पहचान दिला दी है।