सोशल मीडिया पर आए दिन कई तरह के चैलेंज ट्रेंड करते रहते हैं। कीकी चैलेंज के बाद अब सोशल मीडिया पर एक नया चैलेंज ट्रेंड कर रहा है। लेकिन इस बार का ये चैलेंज सीख देने वाला है।  

मुंबई: अमिताभ बच्चन हमेशा अपने फॉलोवर्स के लिए अनोखी चीजें लेकर सामने आते हैं। उनके ट्वीट्स काफी मजेदार होते हैं। एक बार फिर उन्होंने अपने ट्वीट से लोगों को गुदगुदा दिया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अपने ऑफिसियल अकाउंट पर अमिताभ बच्चन ने एक वीडियो शेयर किया है। इसमें लोग काजोल के मशहूर गाने पर एक्ट करते दिखाई दे रहे हैं। ज्यादातर वीडियोज में कचरे को यहां-वहां फेंकने वालों को सबक सिखाते हुए देखा गया है। उन्होंने पोस्ट को "thung ga gunka thung ga gunka thung ga gunka" कैप्शन के साथ शेयर किया है। इसका मतलब हालांकि कोई भी भी समझ नहीं पाया।

Scroll to load tweet…

स्वच्छ भारत अभियान को नया ट्विस्ट 
इस वीडियो ने स्वच्छ भारत अभियान को नया ट्विस्ट दिया है। लोग मजेदार तरीकों से सफाई का सन्देश देते नजर आ रहे हैं। अमिताभ बच्चन के शेयर करने के बाद इस वीडियो को लोग जमकर शेयर कर रहे हैं।

नीचे देखें वीडियो: 

Scroll to load tweet…