ऑस्ट्रेलिया में एक कपल ने हीरे की अंगूठी गलती से कचरेकी थैली में डाल दी। जैसे ही उन्हें अपनी गलती का अहसास हुआ, दोनों डस्टबिन में अंगूठी ढूंढने गए। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।  

ऑस्ट्रेलिया: लोग अपनी इंगेजमेंट और शादी की अंगूठियां जिंदगी भर सहेज कर रखते हैं। इनसे उनकी कई यादें जुड़ी होती हैं। लेकिन कई बार गलती से उनकी ये यादें हाथ से निकल जाती है। ऐसा ही कुछ हुआ ऑस्ट्रेलिया के एक कपल के साथ। सीएनएन में छपी खबर के मुताबिक, इस कपल ने अपनी पहचान छिपाई है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


घर को कर रहे थे रिनोवेट 
मेलबर्न के सटोनिंगटन सिटी काउन्सिल के स्पोक्सपर्सन जिम कार्डेन ने इस घटना की जानकारी मीडिया को दी। उन्होंने बताया कि यहां रहने वाले एक कपल के घर रिनोवेशन चल रहा था। कपल अपने घर के कचरे को जमाकर फेंकने के लिए डस्टबिन में रखते जा रहे थे। इसी बीच गलती से दोनों ने अंगूठी की डिब्बी कचरे में डाल दी। जैसे ही दोनों को इसका अहसास हुआ, वो डस्टबिन के पास पहुंचे। लेकिन तब तक कचरे की थैली को म्यूनिसिपल वाले लेकर चले गए थे। 

आधी रात दौड़े सड़क पर 
इसके बाद कपल कचरे की गाड़ी के पीछे भागा। काफी मशक्क्त के बाद उन्हें वो गाड़ी मिली। गाड़ी डंप यार्ड में पहुंच चुकी थी। कपल ने ऑफिसर्स को सारी घटना की जानकारी दी और फिर दोनों ने मिलकर कचरे के ढेर को बीनना शुरू किया। दोनों तीस टन कचरे में अंगूठी ढूंढना शुरू किया। काफी देर के के बाद उन्हें अपनी पिंक रंग की थैली नजर आई। रात के करीब चार बजे कपल अपनी अंगूठी लेकर वापस लौटा।