ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले एक शख्स ने अपने घर के गैराज की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। उसने लोगों को बताया कि इस तस्वीर में एक जहरीला सांप छिपा है। इसके बाद लोग इस तस्वीर को शेयर कर अपनी तेज नजरों की परख कर रहे हैं।  

हटके डेस्क: सोशल मीडिया पर ऐसी कई फोटोज आती रहती हैं जो लोगों की तेज नजरों की परख करते हैं। इन फोटोज में कोई जीव छिपकर बैठा रहता है। खासकर ऑस्ट्रेलिया में तो ऐसी तस्वीरें सबसे ज्यादा कॉमन हैं। वजह है इस देश में कई तरह के सांपों का मिलना। अब सोशल मीडिया यूजर्स के लिए Australia's Snake Catchers Brisbane & Gold Coast ने एक नया चैलेंज दिया है। इसमें एक तस्वीर में सांप छिपकर बैठा है। लेकिन इतनी खूबसूरती से छिपा है कि लोगों को नजर ही नहीं आ रहा है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आप भी परखें अपनी नजर की ताकत 
Australia's Snake Catchers Brisbane & Gold Coast ने अपने फेसबुक पेज पर ये तस्वीर शेयर की है। इसमें एक बड़ा सा गैराज नजर आ रहा है। पहली नजर में ये तस्वीर बेहद नॉर्मल दिख रही थी। किसी को समझ नहीं आया कि इस फोटो में क्या गलत है, लेकिन टीम ने लिखा कि इसमें एक सांप छिपा है। इसके बाद लोगों ने इस तस्वीर को गौर से देखा। हालांकि, तब भी कई लोग सांप को स्पॉट नहीं कर पाए।

पीछे छिपकर बैठा था सांप 
फोटो शेयर करने के बाद कई लोगों ने इस तस्वीर को गौर से देखा। लेकिन तब भी वो सांप स्पॉट नहीं कर पाए। कई लोगों ने कमेंट किया कि इसमें कोई सांप नहीं है। लेकिन टीम ने लोगों से कोशिश करते रहने को कहा। कुछ समय बाद टीम ने ही इसका जवाब पोस्ट किया। गैराज के पीछे 10 फ़ीट का सांप छिपकर बैठा था। लोगों ने जवाब देखते ही माथा पकड़ लिया। अब बताइये क्या आपकी नजर थी इतनी तेज?