जब किस्मत मेहरबान होती है, तो इंसान पलभर में फर्श से अर्श का सफर तय कर लेता है। ऐसी ही किस्मत की धनी थी ये महिला, जिसने अपने अकाउंट में बचे आखिरी अमाउंट से लॉटरी की टिकट खरीदी, जिसने उसकी जिंदगी ही बदल दी। 

कनाडा: यहां रहने वाली इस महिला ने सोचा भी नहीं होगा कि मजाक में खरीदे एक लॉटरी के टिकट से उसकी किस्मत बदल जाएगी। इस महिला ने अपने अकाउंट में बचे चंद रुपयों से ये टिकट खरीदी थी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

विक्की मिशेल नाम की इस महिला की स्टोरी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसने मात्र 131 रुपए में लॉटरी की टिकट खरीदा था। उस टिकट के जरिए महिला ने 31 करोड़ रुपए जीत लिए। अब इस महिला की खुशी का ठिकाना नहीं है।

2 बच्चों की है मां 
42 साल की विक्की दो बच्चों की मां हैं। वो हॉलीफैक्स में रहती हैं।अकाउंटेंसी फार्म में काम करने वाली विक्की ने अपने अकाउंट में बचे आखिरी पैसों से ये टिकट खरीदी थी, जिसने उसकी किस्मत बदल कर रख दी। 

लॉटरी खेलने की थी आदत 
महिला ने इससे पहले भी कई बार लॉटरी टिकट्स खरीदे थे। लेकिन हर बार वो एक हजार से कम राशि ही जीत पाई थी। कई बारे तो उसे निराशा हाथ लगती थी।

हर महीने मिलेंगे 9 लाख रुपए 
19 अगस्त को खरीदे गए टिकट्स ने उसकी जिंदगी बदल दी। उसने 31 करोड़ 55 लाख की राशि जीती। अब उसे 30 साल तक हर महीने आठ लाख 80 हजार रुपए मिलेंगे। 

नहीं कर पाई यकीन 
जब विक्की को लॉटरी जीतने का मैसेज आया तो पहली बार में वो यकीन नहीं कर पाई। लेकिन मैसेज कंफर्म होते ही उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। विक्की के मुताबिक, अब वो अपने बच्चों और पति के साथ एक अच्छे घर में शिफ्ट हो जाएगी।