सऊदी अरब में कई लोग हज यात्रा के लिए पहुँचते हैं। वहां मक्का में मौजूद आब-ए-जमजम का पानी कभी भी नहीं सूखता। इसे लोग चमत्कार मानते हैं।   

सऊदी अरब: इस्लाम का हर अनुयायी अपनी पूरी जिंदगी में एक बार हज यात्रा पर जाने की ख्वाहिश रखता है। जिस तरह हिन्दुओं के लिए तीर्थ होता है, वैसे ही हज मुस्लिम के लिए होता है। हर साल मक्का-मदीना में लाखों नहीं करोड़ों लोग हज के लिए पहुंचते हैं। यहां आने वाले लोग आब-ए-जमजम का पानी जरूर पीते हैं। साथ ही इसका पानी बोतल में भरकर भी ले जाते हैं। लेकिन आजतक इस कुएं का पानी कभी नहीं सूखा। इसे लोग चमत्कार मानते हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


हर साल करोड़ों लोग पीते हैं पानी 
सऊदी अरब में पानी की किल्लत हमेशा रहती है। लेकिन ये किसी चमत्कार से कम नहीं है कि आब-ए-जमजम का पानी कभी सूखता नहीं है। ये धर्मस्थल काबा के नजदीक है।

कुआं जो बुझाता है करोड़ों की प्यास 
हर साल हज पर आने वाले लोग इसी कुएं से अपनी प्यास बुझाते हैं। इतना ही नहीं, इसका पानी लोग बोतल में भरकर भी ले जाते हैं।

नहीं खराब होता पानी 
आम तौर पर पानी में कुछ केमिकल्स डालकर उसे शुद्ध रखा जाता है। लेकिन आब-ए-जमजम के पानी को इसकी जरुरत नहीं होती है। इसका पानी खराब नहीं होता।