जिंदगी में कई बार ऐसी घटनाएं हो जाती हैं कि इंसान खौफ से भर उठता है। ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड में रहने वाले एक शख्स के साथ कुछ ऐसी ही हुआ।

क्वींसलैंड, ऑस्ट्रेलिया। कई बार लोगों के साथ कुछ ऐसी खौफनाक घटनाएं हो जाती हैं, जिन्हें भूल पाना मुश्किल होता है। यह तो संयोग है कि कई बार जान बच जाती है, लेकिन जब भी आदमी उस घटना को याद करता है तो उसे लगता है कि मौत बस उसके एकदम करीब ही पहुंच गई थी। ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड में रहने वाले एक शख्स के साथ ऐसा ही हुआ।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जूते में छुपा था सांप
क्वींसलैंड के रहने वाले केर्न्स ने अपने जूते घर के बाहर छोड़ रखे थे। पिछले बुधवार को उसने वह जूता पहनने के बारे में सोचा। केर्न्स बेपरवाह था। वह जूते में पांव डालने ही जा रहा था कि अचानक उसने देखा कि जूते के अंदर कोई जीव बैठा हुआ है। जब उसने ध्यान से देखा तो उसे लगा कि वह एक सांप है। सांप आराम से अपने शरीर को लपेटे जूते में आराम फरमा रहा था।

यह देख सिहर गया केर्न्स
जूते में सांप को देख कर केर्न्स सिहर उठा। उसने जल्दी से लोगों को आवाज देकर बुलाया। वहां आए लोगों ने जूते में बैठे सांप का एक वीडियो भी बना लिया। केर्न्स यही सोचता रहा कि अगर उसकी नजर सांप पर नहीं पड़ती और उसने जूते में पैर डाल दिया होता तो सांप उसे काट लेता। ऐसे में, उसकी जान भी जा सकती थी। 

दो बार चेक करें चीजें
इसके बाद केर्न्स ने सोशल मीडिया पर इस घटना का जिक्र करते हुए लिखा कि किसी भी चीज के इस्तेमाल से पहले कम से कम दो बार उसे चेक करन चाहिए। खास कर जूते को तो हमेशा साफ कर के और झाड़-पोछ कर ही पहनना चाहिए। इस मामले में कभी भी असावधानी नहीं बरतनी चाहिए।