रूस से सामने आए एक केस ने लोगों को हैरान कर दिया। यहां अचानक ही एक 59 साल की बुजुर्ग महिला का पेट फूलने लगा। लोगों ने उसे प्रेग्नेंट समझा लेकिन अगर वो डॉक्टर के पास नहीं जाती, तो उसकी मौत निश्चित थी। 

रूस: कई बार लोग लापरवाही में अपनी जान जोखिम में डाल लेते हैं। इसकी वजह से लोग गंभीर बीमारियों को भी हलके में ले लेते हैं और जब समस्या ज्यादा बढ़ जाती है तब डॉक्टर्स का रूख करते हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ऐसा ही एक मामला रूस के मॉस्को सिटी क्लिनिकल हॉस्पिटल से सामने आया। जहां डॉक्टर्स ने एक महिला के पेट से 25 केजी का ट्यूमर निकाला। ये ट्यूमर महिला की बच्चेदानी में था। महिला की पहचान छिपाई गई है। डॉक्टर्स ने ऑपरेशन थियेटर की फोटोज और वीडियो शेयर करते हुए बताया कि ऑपरेशन के बाद उनके हाथ कांप रहे थे। 

महिला को सांस लेने में थी दिक्कत 
डॉक्टर्स ने बताया कि अपनी हालत के कारन महिला को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। उसके पेट में काफी दर्द था। उसे देख कर ऐसा लग रहा था मानो वो प्रेग्नेंट है। लेकिन जब उसकी जांच की गई तो ट्यूमर का पता चला। 

जा सकती थी जान 
बच्चेदानी में हुए इस विशाल ट्यूमर से महिला की मौत हो सकती थी। डॉक्टर्स की जिस टीम ने उसका ऑपरेशन किया, वो भी उसके साइज को देख हैरान थे। हालांकि, हॉस्पिटल के स्टाफ्स का कहना है कि उन्होंने इससे भी बड़े ट्यूमर्स देखे हैं।