दुनिया में एक ऐसी मुर्गी है, जिसकी कुल संपत्ति साढ़े 6 अरब रुपए आंकी गई है। इस अरबपति मुर्गी के पास बंगले से लेकर करोड़ों की पर्सनल कार भी है।  

ब्रिटेन: हमारे और आपके लिए मुर्गी का मतलब है चिकन। नॉनवेज पसंद करने वाले लोग मुर्गियों को देखते ही उन्हें मारकर खाने के बारे में सोचते हैं। लेकिन दुनिया में एक ऐसी मुर्गी है, जिसे छूने से पहले आपको उसके 6 बाउंसर्स से टकराना होगा। इस मुर्गी के पास इतनी अधिक संपत्ति है, जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


करोड़ों की है मालकिन 
गीगू नाम की ये मुर्गी करोड़पति नहीं बल्कि अरबपति है। ब्रिटेन की रहने वाली इस मुर्गी के नाम साढ़े 6 अरब से ज्यादा की संपत्ति है। इस मुर्गी की सुरक्षा के लिए 6 बाउंसर्स मौजूद हैं। इस मुर्गी के आसपास भी कोई नहीं फटक सकता है। गीगू के पास कुल 66 अरब 49 करोड़ रुपए की संपत्ति है। 


ऐसे बनी रईस 
दरअसल, गीगू को ये दौलत विरासत में मिली है। जिस दंपति ने गीगू को पाला, उनकी मौत हो गई है। मरने से पहले गीगू की मालकिन ने अपनी सारी संपत्ति उसके नाम कर दी। साथ ही विरासत में लिखा कि गीगू की मौत के बाद ये सम्पति गीगू के बच्चों की होगी।