अमेरिका के इलिनोइस में रहने वाली एक लड़की को दिमाग में लगी चोट के कारण अजीबोगरीब बीमारी झेलनी पड़ रही है। इस लड़की के लिए हर दिन 11 जून ही रहता है। 

अमेरिका: हॉलीवुड फिल्म ग्राउंडहॉग डे में मौजूद कैरेक्टर की याददाश्त मात्र कुछ घंटे के लिए रहती थी। ये फिल्म 1993 में रिलीज हुई थी। लेकिन इलिनोइस में रहने वाली रिले होर्नर के साथ रियल लाइफ में ये समस्या है। उसकी याददश्त दो घंटे तक ही बनी रहती है। इसके बाद वो सबकुछ भूल जाती है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रिले के साथ 11 जून को एक दुर्घटना हो गई थी। स्कूल में एक प्रोग्राम के दौरान रिले का अपने क्लासमेट्स के साथ झगड़ा हो गया। इसके बाद हुई धक्का-मुक्की में रिले के दिमाग में गहरी चोट लग गई। हालांकि, डॉक्टर्स उस समय इसके बारे में नहीं जान पाए और उसे घर भेज दिया। लेकिन इसके बाद उसे दौरे आने शुरू हो गए। जिसके बाद उसकी याददाश्त चली गई। 

एमआरआई और सीटी स्कैन में डॉक्टर्स को रिले की हालत का पता नहीं चल पाया। लेकिन धीरे-धीरे साफ हुआ कि दिमाग में लगी चोट के कारण उसकी याददश्त दो घंटे से ज्यादा नहीं रहती। वो दो घंटे में सबकुछ भूल जाती है। उसके लिए आज भी 11 जून का ही दिन है। रिले ने जब अपने कमरे में लगे कैलेंडर में सितंबर महीना देखा तो चौंक गई।

डॉक्टर्स रिले के इलाज में लगे हुए हैं। हालांकि, चान्सेस कम हैं कि उसकी हालत में सुधार होगा। लकिन फिर भी वो लगातार रिले की हालत पर ध्यान दे रहे हैं।