पाकिस्तान के ग्वादर में समुन्द्र में स्थित एक द्वीप रातों-रात गायब हो गया। इसके गायब होने की बात जानकार कई विशेषज्ञ इसकी जांच में जुट गए हैं। 

पाकिस्तान: कहते हैं ना कि जो चीज जितनी तेजी से आती है, उतनी ही तेजी से चली भी जाती है। अब देखिए ना, जो द्वीप अचानक पाकिस्तान में समुद्र से बाहर आई थी, वो रातों-रात गायब भी हो गई। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बताया जा रहा है कि गायब होने वाला द्वीप साल 2013 में सामने आया था। दरअसल, उस साल पाकिस्तान में भयानक भूकंप आया था। भारी तबाही मचाने के बाद जब साइंटिस्ट्स ने जांच की तो उसमें पता चला कि जलजले के कारन एक द्वीप समुन्द्र में सामने आया है। 

यह द्वीप अंडे के आकार का था और समुद्र से इसकी ऊंचाई 60 फीट थी। लोगों ने इसका नाम जलजला कोह रखा था। जिसका मतलब होता है भूकंप का पहाड़। 

इस द्वीप में गए लोगों ने बताया कि उसपर काफी कीचड़ था। साथ ही उसमें से कई जगह मीथेन गैस का रिसाव हो रहा था। 

लेकिन अब अचानक 6 साल के बाद ये द्वीप गायब हो गया है। नासा ने इसकी कुछ तस्वीरें जारी की हैं, जिसमें द्वीप का नामोनिशान नजर नहीं आ रहा है. फिलहाल साइंटिस्ट्स इसकी वजह तलाशने में लगे हैं।