एक अजनबी व्यक्ति ने एक छोटे लैब्राडेर पप्पी के लिए व्हीलचेयर खरीद कर दिया, क्योंकि उसके 6 पैर थे। व्हीलचेयर मिलने से उस पप्पी को बहुत खुशी हुई।

लंदन। कुछ लोग दिल के इतने अच्छे होते हैं कि उन्हें किसी की तकलीफ या कोई असुविधा नहीं देखी जाती, चाहे वह कोई जानवर ही क्यों न हो। लंदन के ओरपिंगटन में रहने वाले लॉरेन सैल्मन का कहना है कि एक अजनबी शख्स ने उनके 10 हफ्ते के लेब्राडोर पप्पी रूओ के लिए एक व्हीलचेयर खरीद कर दी। लॉरेन ने कहा कि उस अजनबी व्यक्ति के इस उदारता भरे व्यवहार के लिए वह बहुत ही अहसानमंद है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्यों खरीदी व्हीलचेयर
दरअसल, लैब्राडेर पप्पी रूओ को जन्म से ही 6 पैर हैं। इससे उसे कोई दर्द या दूसरी तकलीफ तो नहीं होती, फिर भी 4 पैरों से वह जो उछल-कूद कर सकती है, वह 6 पैरों से संभव नहीं है। उसे कुछ असुविधा और दिक्कत तो होती है। जब उस अजनबी व्यक्ति ने यह देखा तो रूओ के आराम के लिए 400 पाउंड (करीब 35 हजार रुपए) में उसके लिए वहीलचेयर खरीद कर दे दी। 

अपने खोए कुत्ते की याद में किया ऐसा
लॉरेन ने बताया कि उस अजनबी शख्स का कुत्ता हाल ही में खो गया था। वह अपने कुत्ते को बहुत प्यार करता था। जब उसने उसकी 6 पैर वाली पप्पी को देखा तो उसे वह बहुत ही क्यूट और मासूम लगी। वह रुक कर उसे प्यार करने लगा। लेकिन पप्पी के 6 पैर होने से उसे जैसी असुविधा का सामना करना पड़ता था, उसे उसने महसूस किया। तब उसने उसके लिए व्हीलचेयर खरीद कर दी। वह अपने खोए हुए पालतू कुत्ते की याद में कुछ अच्छा करना चाहता था। 

अब व्हीलचेयर पर घूमती है रूओ
अब 6 पैरों वाली लैब्राडोर प्पपी रूओ व्हीलचेयर पर घूमती है। व्हीलचेयर को कंट्रोल करना उसे आ गया है। व्हीलचेयर मिलने से उसकी लाइफ एक तरह से चेंज हो गई है। अब उसका सेल्फ कॉन्फिडेंस पहले से कहीं ज्यादा बढ़ गया है।