जुगाड़ वाले वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी पसंद किये जाते हैं। इन दिनों देसी ट्रेड मिल बनाकर गुजरात का एक व्यक्ति काफी मशहूर हो रहा है। लोग इस वीडियो को देख उसके दिमाग की दाद भी दे रहे हैं तो कुछ लोग इसे खतरनाक भी बता रहे हैं। 

गुजरात: ये तो जगजाहिर है कि गुजराती काफी दिमाग वाले होते हैं। कम संसाधनों में कैसे बेहतर रिजल्ट्स लाए जा सकते हैं, इसके लिए यहां के लोग काफी मशहूर हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इसी का एक उदाहरण इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक शख्स घर पर ट्रेड मिल बनाने का तरीका दिखा रहा है। इस मजेदार जुगाड़ू और देसी तरीके को देख लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।

कुछ ऐसे बनता है ये ट्रेड मिल 
इस शख्स ने किचन में ट्रेड मिल बनाया। उसने सिंक के नजदीक फर्श पर पहले डिशवॉशर डाला। इसके बाद वहां थोड़ा पानी छिड़का। सिंक को पकड़कर उसने दिखाया कि कैसे चिकने फर्श पर आप आराम से वॉक कर सकते हैं और ट्रेड मिल का फायदा उठा सकते हैं। 

कन्फर्म नहीं है लोकेशन 
ये वीडियो कहां का है, इसे लेकर कोई कन्फर्मेशन नहीं है। वीडियो के कैप्शन में इसे गुजरती बताया गया है लेकिन इस शख्स की भाषा पर बहस छिड़ी हुई है। कुछ इसे काठियावाड़ी कह रहे हैं तो कुछ साउथ अमेरिकन। वहीं कुछ के मुताबिक, ये शख्स जर्मन बोल रहा है तो कोई कह रहा है कि ये भाषा पुर्तगाली है।

आ रहे हैं मिक्स्ड रिएक्शन 
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। लोग इस देसी जुगाड़ को काफी पसंद कर रहे हैं। जहां इस वीडियो को देख लोगों की हंसी नहीं थम रही, वहीं कुछ ने इसे बेहद खतरनाक बताया। 

नीचे देखें वीडियो: 


Scroll to load tweet…