दुनिया में ईरान तेल के भंडार के लिए तो जाना जाता ही है, साथ ही यहां की सड़कों पर लगने वाले जाम के लिए भी ये देश बदनाम है। एक बार यहां ट्रैफिक में फंस गए, तो आपके कई घंटे बर्बाद हो जायेंगे। 

ईरान: कुछ लोग अपने मतलब के लिए ऐसे अजीबोगरीब सॉल्यूशन निकालते हैं, जिससे लोग हैरान हो जाते हैं। ईरान की राजधानी तेहरान में लगने वाले जाम से परेशान लोगों ने इससे बचने के लिए अनोखा सॉल्यूशन निकाला है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जाम से बचने के लिए शहर के अमीरजादों ने नया आइडिया निकाला है। ये लोग एम्बुलेंस को टैक्सी की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं। किसी की जान बचाने के लिए यहां लोग एम्बुलेंस को रास्ता दे देते हैं। जिससे अमीर लोग आसानी से जाम से निकल जाते हैं।

मेडिकल सर्विस का गलत इस्तेमाल 
अमीरों के इस तरीके से राजधानी तेहरान में मेडिकल फैसिलिटीज का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। ये तरीका इन दिनों काफी मशहूर हो रहा है। कई एम्बुलेंस वाले अमीरों से मोटी रकम वसूल कर उन्हें जाम से बाहर निकालते हैं।

बेतरतीब सड़कों से लगता है जाम 
तेहरान ईरान के घने आबादी वाले शहरों में आता है। वैसे तो ये देश की राजधानी है। यहां की जनसंख्या भी एक करोड़ चालीस लाख है। लेकिन यहां सड़कें और चौराहों को प्लान कर नहीं बनाया गया है। जिसकी वजह से लोगों को रोज जाम का सामना करना पड़ता है। 

बड़े-बड़े लोग ले रहे हैं सर्विस 
एक प्राइवेट एम्बुलेंस सर्विस के मुताबिक़, उन्हें देश के बड़े लोगों के कॉल आते हैं। इनमें एक्टर्स से लेकर खिलाड़ी और कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हैं। ये एम्बुलेंस का प्रयोग टैक्सी की तरह करते हैं।