लंदन में रहने वाली एक महिला, जिसने अपनी पहचान छिपाई है, उसने सोशल मीडिया पर अपने साथ हुई एक ऐसी अनोखी घटना शेयर की है, जिसमें वो रातों-रात करोड़पति बन गई। 

लंदन: सही कहा गया है कि किसी की किस्मत कभी भी पलट सकती है। फकीर कभी भी राजा बन सकता है। ऐसा ही कुछ हुआ यहां रहने वाली एक महिला के साथ। इस महिला ने सड़क के किनारे से 13 साल पहले एक अंगूठी खरीदी थी। लेकिन उसे पता ही नहीं था कि एक दिन यही अंगूठी उसकी किस्मत बदल कर रख देगी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


अनजाने में खरीदी अंगूठी 
इस महिला ने 13 साल पहले मार्केट में फुटपाथ पर लगे एक दुकान पर इस अंगूठी को देखा था। नॉर्मल स्टोन समझकर उसने इस अंगूठी को 13 डॉलर यानी एक हजार रुपए से भी कम में खरीदा था। इसके बाद से वो लगातार इसे पहन रही थी। 

स्टोन हुआ खराब तो पहुंची थी चेंज कराने 
महिला इस अंगूठी को 13 साल से पहने हुई थी। इतने सालों बाद उसपर लगा स्टोन खराब हो गया तह। महिला उसे ही ठीक करवाने एक ज्वेलरी शॉप गई थी। वहां जब दुकानदार ने उसे स्टोन की असलियत बताई तो वो हैरान रह गई।

19वीं शताब्दी का हीरा 
दुकानदार ने महिला को बताया कि उसकी अंगूठी में लगा स्टोन असल में 19वीं शताब्दी का डेड स्टोन था, जिसकी इंटरनेशनल मार्केट में करोड़ों कीमत है। ये जानने के बाद महिला के आश्चर्य का ठिकाना नहीं रहा। 

एक हजार के बदले मिले करोड़ों 
महिला को पैसों की सख्त जरुरत थी। इस कारण उसने तुरंत उस अंगूठी को बेचने का फैसला लिया। जिस अंगूठी को उसने एक हजार से भी कम कीमत में खरीदा था, उसके बदले में उसे करोड़ों रुपए मिल गए। 

जल्द बिजनेस स्टार्ट करेगी महिला 
कुछ दिनों पहले इस महिला के पास खाने के लिए पैसे नहीं थे। आज इस अंगूठी के कारण महिला के पास अपना घर, गाड़ी है। साथ ही वो जल्द ही अपना बिजनेस भी स्टार्ट करने की प्लानिंग कर रही है।