फ्रांस में एक मुर्गे को बांग देने के कारन जेल का मुंह देखना पड़ सकता है। दरअसल, लोगों ने मुर्गे के खिलाफ केस दर्ज करवाते हुए आरोप लगाया कि उसके बांग देने के कारन उनकी नींद खराब होती है। और ध्वनि प्रदूषण भी होता है। 

फ्रांस: आज की भागदौड़ भरी दुनिया में ऐसे कई मामले सामने आते हैं, जो वाकई सोचने पर मजबूर कर देते हैं कि लोग जा कहां रहे हैं? पहले जहां सुबह लोग मुर्गे की बांग पर जागा करते थे, आज के समय में बांग देने की वजह से मुर्गों को जेल का भी मुंह देखना पड़ रहा है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


क्या है पूरा मामला?
कुछ दिनों पहले महाराष्ट्र के पुणे में एक महिला ने एक मुर्गे के खिलाफ शिकायत की थी। उसे मुर्गे की बांग से परेशानी थी। इससे तंग आकर उसने मुर्गे के खिलाफ पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की थी। अब ऐसा ही एक मामला फ्रांस से भी सामने आया है। लेकिन यहां एक-दो नहीं, बल्कि पूरी सोसाइटी ने ही शिकायत दर्ज की है। 


बांग से परेशानी 
फ्रांस के इस्ले ऑफ ऑलरॉन के सेंट पियरे द ऑलरॉन गांव में लोग एक मुर्गे से परेशान हैं। मुर्गे का नाम मौरिस है। और इसे कॉरिन फेस्स्यू नाम की महिला ने पाला है। गांव के लोगों की शिकायत है कि मुर्गा सुबह-सुबह शोर मचाता है। जिसकी वजह से उनके नींद में खलल पड़ती है। साथ ही ध्वनि प्रदूषण भी होता है।


पुलिस में शिकायत 
मुर्गे की बांग से परेशान लोगों ने उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज की है। यानी अब बांग देने के कारण मुर्गे को जेल भी जाना पड़ सकता है।