स्पेन के ग्रेनेडा में रहने वाले एक कपल की हालत तब खराब हो गई जब उनके बेडरूम के दीवार को तोड़ा गया। उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि उनके कमरे में ऐसी खौफनाक चीज होगी।  

स्पेन: अगर आपको रात में सोते हुए कुछ अजीबोगरीब आवाजें आएं, तो जाहिर है कि आप डर जाएंगे। ऐसा ही कुछ हुआ स्पेन में रहने वाले एक कपल के साथ। रोज रात को उनके बेडरूम से उन्हें अजीबोगरीब आवाजें आती थीं। कपल समझ नहीं पा रहा था कि ये आवाजें आखिर है किसकी?

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


कई रातें की बर्बाद 
कपल जब भी रात को सोता था, तो उन्हें अपने रूम से अजीब सी आवाजें आती थी। दोनों ने काफी खोजबीन की। लेकिन दोनों ही समझ नहीं पाए कि ये किसकी आवाज है। 

स्थानीय शख्स ने की मदद 
कपल ने अपनी इस समस्या के बारे में पास में रहने वाले एक शख्स को बताया। उसने कपल का पूरा कमरा चेक किया। अंत में उसने कमरे की एक दीवार को तोड़ने का फैसला किया। जब उस दीवार को तोड़ा गया तो सभी हैरान रह गए। 

खौफनाक था नजारा 
दरअसल, दीवार के पीछे 80 हजार मधुमक्खियों ने छत्ता बना रखा था। कपल को उनकी ही भिनभिन्नाने की आवाज आती थी। कपल ने सोचा भी नहीं था कि उनके बेडरूम की दीवार के पीछे ऐसा कुछ छिपा होगा। फिलहाल छत्ते को हटा लिया गया है। अब कपल आराम से सो पाता है।