मछुआरों के जाल में कभी-कभी कोई ऐसा जीव फंस जाता है कि इसके बारे में जानकर हैरानी होती है। ऑस्ट्रेलिया के हैरिंगटन में ऐसा ही हुआ। वहां मछली पकड़ने के लिए गए मछुआरों को गहरे पानी में एक  हिरण तैरता दिखाई पड़ा। 

हटके डेस्क। मछुआरों के जाल में कभी-कभी कोई ऐसा जीव फंस जाता है कि इसके बारे में जानकर हैरानी होती है। ऑस्ट्रेलिया के हैरिंगटन में ऐसा ही हुआ। वहां मछली पकड़ने के लिए गए मछुआरों को गहरे पानी में एक हिरण तैरता दिखाई पड़ा। हिरण को तैरता देख सभी हैरान रह गए। जल्दी ही रेस्क्यू कर के उसे बचाया गया। मछली पकड़ने का काम करने वाले रेन डॉर ने बताया कि वे अभी पानी में जाल डालने की तैयारी कर ही रहे थे कि उन्हें एक हिरण तैरता हुआ दिखाई पड़ा। उन्होंने बताया कि ऐसा लग रहा था हिरण तट पर आने की कोशिश में तैरता-तैरता थक गया था। वह पानी में डूब सकता था और उसकी जान जा सकती थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रेन डॉर का कहना था कि ऐसा कम ही होता है कि पानी में हिरण चला जाए। इसका पता नहीं चल सका कि किन परिस्थितियों में वह पानी में चला गया। इसके बाद रेन डॉर उनके क्रू ने 100 पाउंड के उस हिरण का रेस्क्यू शुरू किया। डॉर ने कहा कि किसी जंगली जानवर का रेस्क्यू करना काफी मुश्किल होता, लेकिन इस हिरण को आसानी से बचा लिया गया। उन्होंने कहा कि इसमें आधे घंटे का समय लगा। हिरण की हालत खराब लग रही थी। उसे कुछ देर तक आराम करने के लिए छोड़ दिया गया और खाने को भी दिया गया। इसके बाद उसे हैरिंगटन में ले जाया गया। वहां वन विभाग के अधिकारियों को हिरण सौंप दिया गया। 

जल्दी ही यह खबर सोशल मीडिया पर फैल गई। लोगों ने इस काम के लिए डॉर और उनकी टीम की काफी प्रशंसा की। सोशल मीडिया पर उन्हें बहुत पॉजिटिव रिएक्शन मिले। डॉर ने कहा कि उन्होंने पहले भी पानी में हिरणों को तैरते हुए देखा है, लेकिन यह मामला अलग तरह का था। अगर निकालने में देर हो जाती तो हिरण डूब सकता था, क्योंकि तैरते-तैरते वह काफी थक चुका था।