दुनिया में कुछ फलों की ऐसी भी किस्में होती हैं, जिनके बारे में हमें पता नहीं होता। सेब की एक ऐसी ही किस्म तिब्बत में होती है, जिसकी कीमत बहुत ज्यादा है।

नई दिल्ली। सेब एक ऐसा फल है जो बहुत ही पौष्टिक और फायदेमंद माना जाता है। भारत में सेब सबसे ज्यादा कश्मीर में होता है। यह गहरे कत्थई और हरे रंग का होता है। लेकिन एक सेब काले और गहरे बैंगनी रंग का भी होता है। इस सेब के बारे में शायद आपने नहीं सुना होगा। इसकी कीमत इतनी ज्यादा होती है कि जान कर आप हैरान रह जाएंगे। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कहते हैं 'ब्लैक डायमंड'
काले रंग के इस सेब को ब्लैक डायमंड कहा जाता है। इसके बागान तिब्बत की पहाड़ियों पर हैं। इसे चाइनीज रेड डिलिसियस के नाम से भी जाना जाता है। कहा जाता है कि इसके काले और गहरे बैंगनी रंग के पीछे तिब्बत के नाइंग-ची क्षेत्र की खास भौगोलिक स्थिति है।

चीन में होती है सबसे ज्यादा खपत
इस सेब की सबसे ज्यादा खपत चीन में होती है। तिब्बत के नाइंग-ची क्षेत्र में चीन साल 2015 से इसका उत्पादन कर रहा है। इस क्षेत्र में दिन और रात के तमापमान में काफी अंतर होता है। दिन में सेब के पेड़ को सूर्य की भरपूर रोशनी मिलती है। इसी वजह से इसका लाल रंग काला और गहरा बैंगनी हो जाता है।

इन सुपरमार्केट्स में होती है बिक्री
यह ब्लैक डायमंड बीजिंग, शंघाई, गुआंजौ और शेन्जेन के सुपरमार्केट्स में खूब बिकता है। इसे आम तौर पर गिफ्ट पैक में बेचा जाता है। एक पैकेट में 6 से 8 सेब होते हैं। एक सेब की कीमत करीब 50 युआन यानी 500 रुपए होती है।