ब्रिटेन के नुबीज ने अगले साल की गर्मियों तक ब्रिटेन में तीन चक्का टुकटुक चलाने का फैसला किया है। ये टुकटुक बिजली या 1 दिन तक सोलर रिचार्ज बैटरी से चलेंगे।  

हटके डेस्क: आपने भारत की सड़कों पर टुकटुक दौड़ते हुए देखा होगा। ये भारत के अलावा थाईलैंड में भी काफी मशहूर है। लेकिन अब आपको ये ब्रिटेन की सड़कों पर भी दौड़ती हुई दिखेगी। हाल ही में कॉर्नवाल में एक टुकटुक को लाइसेंस दिया गया। इस्क्के बाद अब उम्मीद जताई जा रही है कि अगले साल की गर्मियों तक टुकटुक ब्रिटेन में कॉमन पब्लिक वेहिकल हो जाएंगे। लेकीन ये भारत के टुकटुक से थोड़ी अलग होगी। यूके का ये वर्जन इलेक्ट्रिक होगा। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


दरवाजों वाले होंगे ये टुकटुक 
नुबीज अगले साल तक ब्रिटेन में टुकटुक उतारने की प्लानिंग कर रहा है। लेकिन इन टुकटुक में दरवाजे लगे होंगे। ये तीन पहिया वाहन इलेक्ट्रिसिटी से चलेंगे। साथ ही इनमें सोलर प्लेट भी लगे होंगे। अगले साल तक इन्हें न्यूवे में चलाया जाएगा। हाल ही में एक टुकटुक को यहां सड़क पर देखा गया। इसे चलाने की लाइसेंस दे दी गई है। ऐसे में उम्मीद है कि अब कई टुकटुक उतरेंगे। 


दिल्ली-बैंकाक की आई याद
ब्रिटेन की सड़क पर दौड़ते इन टुकटुक को देखकर लोगों को दिल्ली की याद आ गई। बता दें कि भारत और बैंकॉक में टुकटुक काफी कॉमन है। भारत में कई टुकटुक डीजल से चलते हैं। साथ ही ये काफी प्रदुषण करते हैं। ऐसे में यूके के ऑफिसियल्स का कहना है कि उनका टुकटुक प्रदुषण नहीं फैलाएगा। 


धीरे-धीरे फैलेगा नेटवर्क
ब्रिटेन में टुकटुक उतारने वाली कंपनी नुबीज के मुताबिक़ वो प्लान करके इसे धीरे-धीरे कई जगहों पर स्टार्ट करेगी। पहले इसे इसी साल लांच करना था लेकिन कोरोना की वजह से इसे कैंसिल कर दिया गया। अब इसे पहले न्यूवे, फिर पेडस्टो, संत आइव्स और फोवे में चलाया जाएगा।