कई बार मेडिकल जगत के सामने कुछ अजीबोगरीब मामले सामने आते हैं। ऐसा ही एक मामला कनास शहर से सामने आया है, जहां एक महिला को उसके कान से अचानक अजीबोगरीब आवाजें आने लगी। जब वो डॉक्टर्स के पास गई, तो उसके होश उड़ गए। 

कनास: अगर आपको पता चले कि आपकी बॉडी के अंदर एक खतरनाक और जहरीले जीव ने घर बना लिया है तो? जाहिर है ये सुनकर आप घबरा जाएंगे। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


ऐसा ही कुछ हुआ कनास शहर में रहने वाली एक महिला के साथ। इस महिला को एक दिन अचानक अपने कान से कुछ आवाजें आने लगी। उसे ऐसा लग रहा था जैसे उसके कान में पानी चला गया है। जब कई दिनों तक उसे आवाजें आती रही तो उसने डॉक्टर के पास जाने का फैसला किया। जहां जाकर जो कुछ उसे पता चला, उसने उसके होश उड़ा दिए। 

कान में रह रही थी मकड़ी 
कनास के मिसौरी में रहने वाली इस महिला की पहचान सूसी टॉरेस के तौर पर हुई है। जब कान से आवाज आने पर वो डॉक्टर्स के पास गई, तो उसे पता चला कि उसके कान में एक जहरीली मकड़ी रह रही थी। भूरे रंग की ये मकड़ी जहरीली थी। 

डॉक्टर्स ने निकाला बाहर 
ये सुनते ही महिला घबरा गई। डॉक्टर्स ने उसे शांत करने के लिए बोल दिया कि मकड़ी मर गई है। लेकिन जब डॉक्टर्स ने उसे निकाला, वो जिन्दा थी। डॉक्टर्स ने पहले उसके पैर निकाले और उसके बाद बाकी का हिस्सा। 

जा सकती थी जान 
डॉक्टर्स के मुताबिक, महिला के कान से निकली मकड़ी जहरीली थी। गनीमत थी कि उसने महिला को काटा नहीं। अगर ऐसा होता, तो महिला की जान जा सकती थी।

अब इस तरह सोती है महिला 
महिला को भी नहीं पता कि उसके कान में मकड़ी कैसे घुस गई थी। हालांकि, इसके बाद अब उसके मन में डर बैठ गया है। महिला अब बिना ईयर प्लग्स के नहीं सोती।