सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो देखकर समझ आता है कि आखिर बंदरों को समझदार क्यों कहा जाता है? जहां इंसान पानी की किल्लत होने के बावजूद इसकी बर्बादी पर लगाम नहीं लगा रहे, वहीं इस समझदार बंदर ने लोगों को काफी अच्छा मैसेज सिखाया। 

डेस्क: भारत के पूर्व चीफ इलेक्शन कमिश्नर ने अपने ट्विटर पर एक बंदर का वीडियो शेयर किया, जहां से ये वायरल हो गया। टिक-टॉक पर सब पहले बनाया गया ये वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पानी पीने के बाद बंदर ने दिखाई समझदारी 
इस वीडियो में एक बंदर किसी कॉलोनी में नल चलाकर पानी पीता नजर आ रहा है। लेकिन पानी पीने के बाद इस समझदार बंदर ने नल बंद किया। बस उसकी इस हरकत ने लोगों का दिल जीत लिया।


हजारों बार शेयर किया गया वीडियो 
वायरल हुए इस क्यूट वीडियो को अभी तक पांच हजार से ज्यादा बार शेयर किया गया है। वहीं इसपर चौदह हजार से ज्यादा लाइक्स आए हैं। इस वीडियो में बंदर की समझदारी लोगों का दिल जीत रही है।


लोगों ने शेयर किये कमेंट्स 
इस वीडियो को देखकर कुछ लोगों ने बंदरों को इंसान से बेहतर बताया तो एक यूजर ने लिखा कि इंसानों को इससे सीख लेने की जरुरत है।


नीचे देखें वीडियो 

Scroll to load tweet…