कुत्ते से वफादार दूसरा कोई जानवर नहीं होता। कहते हैं कि यह अपनी जान देकर भी मालिक की जान बचाता है। हाल ही में कैलिफोर्निया में हुई एक घटना से भी यह साबित हुआ।

कैलिफोर्निया। कैलिफोर्निया में हुई एक घटना में एक कुत्ते ने शार्क से लड़ कर अपने मालिक की जान बचाई। शार्क के जबड़े से अपने मालिक को निकालने में कुत्ते ने अद्भुत साहस का परिचय दिया। इसके बारे में सुन कर सभी लोग हैरान तो हैं ही, साथ ही कुत्ते की जोरदार प्रशंसा हो रही है। घटना बोडेगा की खाड़ी की है। वहां जेम्स वाइट नाम का शख्स फिशिंग के लिए गया था। साथ में उसक पालतू कुत्ता भी था। फिशिंग के लिए जाल लगा रॉड जेम्स ने पान में डाल रखा था। लेकिन कुछ ही देर में उसे रॉड अधिक वजनदार लगने लगी। थोड़ी देर में ही उसे एहसास हो गया कि रॉड में शार्क है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मदद के लिए लगाई आवाज
शार्क के होने का अंदाज लगते ही उसने रॉड छोड़ दी, पर शॉर्क ने उसके पैर में काट लिया। शॉर्क ने उसे अपना शिकार बनाने के लिए बढ़ना शुरू किया। जान आफत में फंसी देखकर जेम्स जोर-जोर से आवाज लगा कर मछुआरों से मदद के लिए गुहार लगाने लगा। मछुआरे उससे काफी दूरी पर थे। 

भागा आया कुत्ता
जेम्स का कुत्ता डार्बी कार में बैठा था। जब उसके पास मालिक की आवाज पहुंची, वह भागता हुआ आया और उसने जोर-जोर से भौंक कर शार्क को भगाने की कोशिश शुरू कर दी। यही नहीं, उसने मालिक को बचाने के लिए शार्क को काटना शुरू कर दिया। इसके बाद शार्क को वापस पानी में लौटना पड़ा और जेम्स की जान बच गई।

कुत्ता नहीं आता तो मुश्किल था बचना
जेम्स वाइट ने कहा कि अगर डार्बी तत्काल उसकी मदद के लिए नहीं आता तो शार्क के चंगुल से बच पाना मुश्किल था, क्योंकि मछुआरे बहुत दूर थे और उन्हें आने में वक्त लग जाता। तब तक शार्क उसकी जान ले लेता।